Success Story of Nitin Saluja: आईआईटी से पढ़ना और फिर अमेरिका में नौकरी पाना, तो किसी के लिए भी सपना सच होने जैसा होगा. लेकिन अगर कोई शख्स अमेरिका की नौकरी छोड़कर भारत आकर चाय की दुकान खोले तो, आपको यह हास्यास्पद लग सकता है. लेकिन आज जिस व्यक्ति की हम आपको कहानी बताने जा रहे हैं, उसने न सिर्फ यह असल में किया है, बल्कि उस चाय की दुकान को आज 2000 करोड़ का बिजनेस भी बना दिया है.
01

यह कहानी है नितिन सलूजा कि, जो कि एक बिजनेस फैमिली से आते हैं. उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से मकैनिकल इंजीनियरिंग किया है. ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद उन्होंने अमेरिका की कंपनी में मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम किया.
02

यहां पर 5 साल तक नौकरी करने के बाद उन्होंने फैसला किया कि अब वह खुद का बिजनेस शुरू करेंगे. हांलाकि अच्छी खासी नौकरी छोड़कर भारत आकर स्टार्टअप शुरू करने के आइडिया को उनके पिता ने सपोर्ट नहीं किया.
03

अमेरिका में रहने के दौरान उन्होंने देखा कि वहां पर एक कप चाय मिलना कितना मुश्किल है. इसी से उन्हें ख्याल आया कि भारत में भी कैफे का कल्चर तो है, लेकिन वहां पर केवल कॉफी मिलती हैं, जबकि चाय के लिए भारत में कैफेज न के बराबर हैं.
04

इससे उन्हें चाय कैफे की चेन शुरू करने का आईडिया आया. उन्होंने अपने कलीग और दोस्त राघव वर्मा के साथ मिलकर गुड़गांव के साइबर सिटी में चायोस का पहला स्टोर खोला. उनका आइडिया काफी हिट रहा और जल्द ही इस स्टोर की और भी कई ब्रांचेस खुल गईं.
05

आज इसके देशभर में 200 से ज्यादा आउटलेट्स हैं और यह फर्म वर्तमान में करोड़ों का रेवेन्यू जेनरेट कर रहा है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल तक इसका वैल्यूएशन 240-250 मिलियन डॉलर्स के करीब था, यानी तकरीबन 2051 करोड़ रुपए.






