आज का पंचांग 24 जून 2023: सिद्धि-रवि योग में करें शनि पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

हाइलाइट्स

आज पूरे दिन सिद्धि योग और रवि योग बने हैं.
शनि देव का सरसों या तिल के तेल से अभिषेक करें.

आज का पंचांग 24 जून 2023: आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, मघा नक्षत्र, सिद्धि योग, कौलव करण और शनिवार दिन है. आज पूरे दिन सिद्धि योग और रवि योग बने हैं. ये दोनों ही शुभ योग हैं, इसमें आप कोई भी मांगलिक कार्य कर सकते हैं. इस योग में आज शनि देव की पूजा करने से आपके कार्य सफल सिद्ध होंगे. जिन पर साढेसाती या ढैय्या चल रही है, वे लोग शनि मंदिर जाकर दर्शन करें और पूजा करें. छाया दान करें. अपने दुखों को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शनि देव से जुड़े उपाय करें. आज के दिन सिद्ध योग होने के कारण आपको सफलता मिल सकती है.

जो लोग शनिवार व्रत रखते हैं, वे शनि देव की विधिपूर्वक पूजा करें और व्रत कथा का श्रवण करें. शनि देव का सरसों या तिल के तेल से अभिषेक करें. काला तिल, नीले फूल, शमी के पत्ते, काली उड़द, नीले या काले वस्त्र आदि अर्पित करें. शनि चालीसा का पाठ करें. इसके अलावा शनि कवच का पाठ करना भी फायदेमंद होता है. इन उपायों से शनि का दुष्प्रभाव खत्म होता है और जीवन में सुख-शांति के साथ खुशहाली आती है. जो लोग गलत आचरण करते हैं, दूसरों को धोखा देते हैं, झूठ बोलते हैं, शराब, जुआ जैसे गंदी लतों के आदती हैं, उनको शनि देव की कुदृष्टि का सामना करना पड़ता है.

शनि दोष से बचने के लिए या शनि को मजबूत करने के लिए शमी के पेड़ की सेवा करें. जल अर्पित करें. शाम को उस पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाएं. शनिवार को हनुमान जी की पूजा करने और सुंदरकांड का पाठ करने से लाभ होता है. आज के पंचांग से जानते हैं शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, दिशाशूल, राहुकाल आदि.

24 जून 2023 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ शुक्ल पक्ष षष्ठी
आज का नक्षत्र – मघा
आज का करण – कौलव
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – सिद्धि
आज का वार – शनिवार
आज का दिशाशूल – पूर्व
रवि योग: सुबह 07:19 बजे से कल सुबह 05:25 बजे तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:55:00 AM
सूर्यास्त – 07:28:00 PM
चन्द्रोदय – 10:35:00
चन्द्रास्त – 23:41:59
चन्द्र राशि – सिंह

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:58:05
मास अमांत – आषाढ
मास पूर्णिमांत – आषाढ़
शुभ समय – 11:55:25 से 12:51:17 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 05:24:18 से 06:20:11 तक, 06:20:11 से 07:16:03 तक
कुलिक– 06:20:11 से 07:16:03 तक
कंटक– 11:55:25 से 12:51:17 तक
राहु काल– 09:18 से 11:00 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 13:47:09 से 14:43:02 तक
यमघण्ट– 15:38:54 से 16:34:46 तक
यमगण्ड– 14:08:07 से 15:52:52 तक
गुलिक काल– 05:55 से 07:36 तक

Tags: Dharma Aastha, Shanidev

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More