‘होनहार को सलाम’, मुकेश कुमार को भारतीय टीम में मिली जगह तो कैब ने कुछ यूं दी बधाई


हाइलाइट्स

मुकेश कुमार को भारतीय टीम में मिली जगह
कैब ने होनहार खिलाड़ी को कुछ यूं दी बधाई

नई दिल्ली. बंगाल क्रिकेट संघ (Cricket Association of Bengal) ने शुक्रवार को मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) को भारतीय टीम में चुने जाने के लिए बधाई दी है. कैब के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने कहा, ‘कैब की ओर से मैं मुकेश को बधाई देता हूं और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. वह पिछले दो सत्र में काफी निरंतर रहे हैं.’

स्नेहाशीष गांगुली ने आगे कहा, ‘मुझे भरोसा है कि अगर उसे अंतिम एकादश में खेलने का मौका मिलता है तो वह काफी अच्छा प्रदर्शन करेगा.’ मुकेश कुमार ने साल 2022-23 रणजी सत्र में 22 विकेट झटके थे और रणजी फाइनल तक के सफर में अहम भूमिका अदा की थी.

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया में आते ही नवदीप सैनी की बढ़ी मुसीबत, यहां से काटेंगे अब कन्नी

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मुकेश कुमार का प्रदर्शन:

बिहार के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अबतक कुल 39 मैच खेले हैं. इस बीच उनको 70 पारियों में 21.55 की औसत से 149 सफलता हाथ लगी है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुमार के नाम आठ बार चार एवं छह बार पांच विकेट लेने का कारनामा है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इस प्रकार है भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्‍वी जायसवाल, अजिंक्‍य रहाणे (उप-कप्‍तान), केएस भरत, ईशान किशन, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्‍मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट और नवदीप सैनी.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इस प्रकार है भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल,ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (उप कप्‍तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्‍मद सिराज, उमरान मलिक और मुकेश कुमार.

भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे का कार्यक्रम:

पहला टेस्ट- 12 जुलाई
दूसरा टेस्ट- 20 जुलाई
पहला वनडे- 27 जुलाई
दूसरा वनडे- 29 जुलाई
तीसरा वनडे- 1 अगस्त
पहला टी20- 3 अगस्त
दूसरा टी20- 6 अगस्त
तीसरा टी20- 8 अगस्त
चौथा टी20- 12 अगस्त
पांचवां टी20- 13 अगस्त

Tags: India vs west indies, Snehasish Ganguly, Team india

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More