Budh Gochar 2023: मिथुन में बुध का गोचर आज, बुधादित्य राजयोग बदलेगा 5 राशियों की किस्मत, बढ़ेगा धन और प्रभाव


हाइलाइट्स

मिथुन में बुध ग्रह 24 जून से 8 जुलाई को 12 बजकर 19 एएम तक विद्यमान रहेगा.
यह बुधादित्य राजयोग 24 जून से 8 जुलाई तक रहेगा.

Budh Transit on 24 June: आज 24 जून शनिवार को 12:48 एएम पर मिथुन में बुध का गोचर हुआ है. इस वजह से मिथुन में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बना है. मिथुन राशि के स्वामी ग्रह स्वयं बुध हैं. मिथुन में बुध ग्रह 24 जून से 8 जुलाई को 12 बजकर 19 एएम तक विद्यमान रहेगा. मिथुन राशि में सूर्य देव पहले से मौजूद हैं. इस वजह से मिथुन में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बना है. बुध के राशि परिवर्तन और बुधादित्य राजयोग से 5 राशियों की किस्मत बदलने वाली है. यह बुधादित्य राजयोग 24 जून से 8 जुलाई तक रहेगा. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं बुधादित्य राजयोग और बुध गोचर का 5 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव.

बुध गोचर 2023 बुधादित्य राजयोग से लाभ
मिथुन: आपकी ही राशि में बुध गोचर हो रहा है और बुधादित्य राजयोग भी बन रहा है, इसलिए इसका सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन में देखने को मिल सकता है. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा, वहीं बिजनेस करने वाले लोग अपने काम का विस्तार सफलतापूर्वक कर सकते हैं. इस समय में आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें माता-पिता के साथ घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा.

यह भी पढ़ें: मंगल दोष के 5 संकेत, गुस्सैल मिजाज, रोग, तनाव करते हैं परेशान, 3 आसान उपायों से मंगल होगा मजबूत

सिंह: बुधादित्य राजयोग आपकी राशि के जातकों को बड़ा धन लाभ करा सकता है. शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है. बिजनेस में भी अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. नवदं​पत्तियों को कोई खुशखबर मिल सकती है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, परिजनों का साथ मिलेगा.

कन्या: आपकी रा​​शि के स्वामी ग्रह बुध हैं और बुधादित्य राजयोग से आपको भी फायदा होगा. जो लोग विदेश जाने का सपना देख रहे थे, उनके लिए शुभ समय आ रहा है. विदेश जाने में सफलता मिल सकती है. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. कोई बड़ा फैसला करने से पूर्व परिवार के बड़े बुजुर्गों से सलाह ले सकते हैं, काम आएगा.

यह भी पढ़ें: घर में क्यों नहीं जलानी चाहिए अगरबत्ती? 4 बड़े कारण हैं जिम्मेदार, पूजा में क्या है इसका विकल्प?

तुला: बुध का गोचर आपके लिए शुभ प्रभाव देने वाला साबित होगा. आपके भी विदेश यात्रा का योग बन रहा है. आपकी लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा. आपका सामाजिक प्रभाव बढ़ने वाला है. आपको कोई पद मिल सकता है या फिर आप किसी बड़े सामाजिक कार्य से जुड़ सकते हैं, जो आगे चलकर नाम और प्रसिद्धि दिला सकता है.

धनु: बुध देव की कृपा और बुधादित्य राजयोग के कारण बिजनेस करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा. आप अच्छा मुनाफा कमाएंगे और अपने बिजनेस को भी विस्तार देंगे. इस दौरान आपको कोई नया बिजनेस पार्टनर मिल सकता है, जिसकी मदद से बिजनेस में उन्नति होगी. आपका दांपत्य जीवन पहले से सुखद रहेगा. सेहत में सुधार होगी.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Horoscope

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More