Opposition Unity Meeting: जानें पटना में विपक्षी दलों की मीटिंग के बाद क्या बोले राहुल गांधी, नीतीश कुमार और ममता बनर्जी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना. बिहार में हो रही 15 दलों की विपक्षी एकता की बैठक खत्म हो गई है. करीब चार घंटे तक चली बैठक के बाद मीटिंग में शामिल नेताओं ने साझा प्रेस वार्ता की. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने प्रेस वार्ता की शुरूआत करते हुए कहा कि ये काफी अच्छी मुलाकात हुई है एक साथ चलने की सहमति हुई है. कुछ ही दिनों के बाद सब पार्टी की एक और बैठक की जाएगी. एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमति हुई है. नीतीश कुमार ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे अगली मीटिंग करेंगे. संभावित तौर पर अगले महीने ये बैठक होगी. नीतीश कुमार ने कहा कि अभी जो भी शासन में हैं देश के हित में काम नहीं कर रहे हैं. राज्यों और सरकार के बारे में चुनौतियां आती है उस पर भी बात हुई है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चुनाव लड़ने का कॉमन एजेंडा तैयार कर रहें हैं. 10-12 जुलाई को शिमला में बैठक करेंगे हालांकि ये अभी संभावित तिथि है. बैठक कर इसमें आगे का एजेंडा बनाया जायेगा. पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ये लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है. कुछ समय बाद फिर बैठक होगी. राहुल गांधी ने कहा कि हम सब अच्छे तरीके से आगे बढ़ने जा रहे हैं.

ममता बनर्जी ने प्रेस मीट में कहा कि मैंने पटना में मीटिंग करने को कहा था क्योंकि कोई भी जन आंदोलन यहीं से शुरू होता है. हमलोग साथ लड़ेंगे और हमे विपक्षी नहीं बोलिये हमलोगों ने तय किया कि बीजेपी की तानाशाह सरकार जो चल रही है उसको हटाना है. आज राज्य की सरकारों को परेशान किया जा रहा है. देश के कई हिस्सों में काला कानून लाया जा रहा है. अगर इस बार भी तानाशाह सरकार आएगी तो देश का भला नहीं हो सकता है. इसलिये हमलोगों ने साथ चलने और लड़ने का फैसला लिया है. बीजेपी देश का इतिहास बदलना चाहती है जिसे हम होने नहीं देंगे.

Tags: Bihar News, PATNA NEWS

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें