आलिया भट्ट ही नहीं, ये 5 सितारे भी हॉलीवुड फिल्मों में बन चुके हैं ‘विलेन’, 1 को एक्ट्रेस से खानी पड़ी थी मार



हिंदी सिनेमा के कई एक्टर्स हॉलीवुड फिल्मों में नेगेटिव किरदार अदा कर चुके हैं फिर चाहे वो किरदार चंद मिनट का ही क्यों न हो. तो आइए जानते हैं इन एक्टर्स और उनकी फिल्मों के बारे में-

इस लिस्ट की शुरुआत हॉलीवुड का जाना- माना नाम बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा से करते हैं. एक्ट्रेस 2017 में आई फिल्म ‘बेवॉच रीबूट’ में नेगेटिव किरदार में नजर आई थीं. इस फिल्म में ड्वेन जॉनसन यानी द रॉक और जैक एफ्रॉन जैसे सितारे थे. ‘मिशन इम्पॉसिबल’ सीरीज की चौथी फिल्म ‘घोस्ट प्रोटोकॉल’ साल 2011 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अनिल कपूर भी नजर आए थे. उनका ये किरदार काफी छोटा था, लेकिन ग्रे शेड में था. अपने ‘झकास’ अभिनय से एक्टर ने सबको काफी इम्प्रेस किया था. विलेन की बात हो रही हो तो अमरीश पूरी को कैसे भूल सकते हैं. हिंदी सिनेमा के सबसे खूंखार खलनायकों में से एक अमरीश पूरी हॉलीवुड फिल्मों में भी खलनायक के किरदार में नजर आ चुके हैं. ये एक्टर फिल्म ‘इंडियाना जोन्स ऐंड द टेम्पल ऑफ डूम’ में नजर आए थे. साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘द पिंक पैंथर 2’ में ऐश्वर्या राय नेगेटिव किरदार में नजर आई थीं. ये फिल्म कुछ खास नहीं चली थी, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने किरदार के लिए काफी तारीफ बटोरी थी. अब बात करते हैं ऐश्वर्या राय के ऑनस्क्रीन भाई यानी कि एक्टर रणदीप हुडा की. ये एक्टर भी हॉलीवुड फिल्मों में अपना जलवा बिखेर चुके हैं. रणदीप हुडा ‘एक्ट्रेक्शन’ में नजर आए थे.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More