Video: प्री-स्कूल में मासूमों को भगवान भरोसे छोड़ गई केयरटेकर, एक बच्चे ने दूसरों को पीटा, वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने जताया गुस्सा


नई दिल्ली: इंटरनेट पर एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया तो लोगों में आक्रोश फैल गया. वीडियो पर ट्वीट की बाढ़ सी आ गई और लोग अपना गुस्सा जाहिर करने लगे. दरअसल एक प्री-स्कूल में नन्हें बच्चे एक कमरे में खेल रहे थे. उनकी देखरेख करने वाली महिला बच्चों को यूं ही भगवान भरोसे छोड़कर दरवाजा बाहर से बंदकर चली गई.

इसके बाद एक बच्चा जो वहां मौजूद बच्चों में उम्र में बड़ा था, उसने एक दूसरे छोटे बच्चे को मारना शुरू कर दिया. सीसीटीवी फुटेज पर यह वीडियो रिकॉर्ड हो गया. एक यूजर ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. इसके बाद वीडियो वायरल हो गया और लोग अपना गुस्सा जाहिर करने लगे. अब बेंगलुरु पुलिस ने जरूरी कार्रवाई का वादा किया है.

ये भी पढ़ें– Opposition Meeting: विपक्षी एकता पर जेपी नड्डा का बड़ा हमला, कहा- इंदिरा गांधी ने जिन्हें जेल में डाला, वे कांग्रेस के साथ गलबहियां कर रहे

Tags: Bengaluru News, Viral video

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More