Shehbaz Sharif: पाक PM शहबाज शरीफ ने मह‍िला से छीन ल‍िया छाता, बार‍िश में पीछे-पीछे चलती द‍िखीं, भड़के यूजर्स, वीड‍ियो वायरल, देखें

हाइलाइट्स

पाक PM शहबाज शरीफ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पैलैस ब्रोग्नियार्ट पहुंचे
कार से उतरने के बाद महिला प्रोटोकॉल ऑफिसर छाता लेकर र‍िसीव करती हैं
छाता खुद ही छीनकर चल पड़ते हैं और मह‍िला बार‍िश में भीगती हुई नजर आती हैं

इस्‍लामाबाद. आर्थ‍िक कंगाली और बदहाली से जूझ रहा पाक‍िस्‍तान (Pakistan) इन द‍िनों अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से उधार मांगने की म‍िन्‍नत करने में जुटा है. इसके चलते प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Pakistan PM Shahbaz Sharif) इन द‍िनों विदेश दौरे पर हैं. पाकिस्तानी पीएम शरीफ फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा के दौरान न्यू ग्लोबल फाइनेंसिंग पैक्ट शिखर सम्मेलन (New Global Financing Pact Summit) में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को पेरिस पहुंचे.

उनके सम‍िट में पहुंचने से पहले का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर खूब वायरल हो रहा है. स्‍वागत से जुड़े इस वीड‍ियो को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ऑफिस की ओर से अपने ट्विटर (Twitter) हैंडल पर पोस्ट क‍िया गया है. ज‍िसके बाद यह पूरा बवाल खड़ा हो गया है. पाक पीएम (Pak Prime Minister) के इस स्‍वागत से जुड़े वीड‍ियो को देखकर लोग उसकी खूब छ‍िछालेदर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- कर्ज चुकाने लिए पाकिस्तान ने रखा दिल पर पत्थर, UAE को बेचने जा रहा है ये कीमती चीज, जानें क्या?

दरअसल, वीडियो में पाक पीएम शहबाज शरीफ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पैलैस ब्रोग्नियार्ट (Palais Brogniart) पहुंचते नजर आ रहे हैं. जिस वक्त पीएम शरीफ कार से उतरते हैं वहां तेज बारिश हो रही होती है. इस दौरान पीएम को बार‍िश (Rain) से बचाने के ल‍िए उनके स्‍वागत में खड़ी एक महिला प्रोटोकॉल ऑफिसर छाता लेकर कार के बाहर खड़ी नजर आती हैं.

इस दौरान पाक पीएम का जो रवैया मह‍िला प्रोटोकॉल ऑफ‍िसर के साथ द‍िखा, वो वाकई उनके गलत व्यवहार को दर्शाता है. इस व्यवहार पर अब लोग सोशल मीड‍िया (Social Media) पर उनको खरी खोटी सुना रहे हैं और सवाल खड़ा कर रहे हैं.

Tags: Pakistan news, Shehbaz Sharif, Social media, Viral video, Viral video news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More