
AUD Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के बाद अब अंबेडकर विश्वविद्यालय में भी PhD का एडमिशन CUET के जरिए होगा. अंबेडकर विश्वविद्यालय (Ambedkar University) में आगामी नए सेशन से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के माध्यम से PhD कोर्सों में एडमिशन मिलेगा. यह एक राज्य संचालित विश्वविद्यालय है. विश्वविद्यालय के कुलपति अनु सिंह लाठर ने कहा कि यह पहली बार होगा, जब विश्वविद्यालय अपने स्वयं के लिखित टेस्ट और इंटरव्यू आयोजित करने की अपनी पिछली प्रक्रिया को खत्म करते हुए, एक सामान्य परीक्षा के माध्यम से अपने पीएचडी पाठ्यक्रमों में एडमिशन देगा.
लाठर ने कहा कि एडमिशन के लिए विश्वविद्यालय CUET PhD 2023 को 70 प्रतिशत और इंटरव्यू को 30 प्रतिशत वेटेज देगा. कुलपति ने कहा, “हमने CUET को 100 प्रतिशत सब्सक्राइब नहीं किया है क्योंकि हमारे पास अपनी प्रक्रिया भी है. हम साक्षात्कार में प्राप्त अंकों पर भी विचार करेंगे.” एयूडी के ब्रोशर के अनुसार, विश्वविद्यालय में 19 पीएचडी कार्यक्रमों में लगभग 250 सीटें होंगी. साहित्यिक कला, फिल्म अध्ययन, प्रबंधन और अंग्रेजी कुछ ऐसे पीएचडी प्रोग्राम हैं, जिन्हें छात्र चुन सकते हैं. AUD ने वर्ष 2022 में CUET-UG के माध्यम से ग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन लेना शुरू किया है.
यह पूछे जाने पर कि विश्वविद्यालय ने CUET PhD 2023 का विकल्प क्यों चुना है, रजिस्ट्रार नितिन मलिक ने कहा, “हम पूरे देश से अच्छे पीएचडी स्कॉलर चाहते हैं. हमारे पीएचडी कार्यक्रम अखिल भारतीय छात्रों के लिए हैं, ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के विपरीत जहां 85 प्रतिशत सीटें दिल्ली स्थित छात्रों के लिए आरक्षित हैं. राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के कॉलेज शहर के छात्रों के लिए 85 प्रतिशत आरक्षण की अनुमति देते हैं.
लाठर ने कहा कि विश्वविद्यालय में रिसर्च कल्चर को बढ़ावा देने के लिए दो साल पहले ‘एयूडी मेरिट रिसर्च फेलोशिप’ नामक एक भत्ता प्रणाली शुरू की गई थी. उन्होंने कहा कि इस छात्रवृत्ति के तहत, ‘मेरिट रिसर्च फेलो’ को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा वित्त पोषित जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के बराबर भत्ता मिलता है.
ये भी पढ़ें…
एजुकेशन सर्विस में शामिल होने का बेहतरीन मौका, 39000 से अधिक है सैलरी
बिहार में 42 साल वाले भी बन सकते हैं शिक्षक, आवेदन करने से पहले पढ़ें ये जरूरी बातें
.
Tags: Admission, CUET 2023, Delhi University
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 13:32 IST






