राजस्थान की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी से मिली 70 लाख की स्कॉलरशिप


महेंद्र सैनी/जयपुर. प्रदेश की लड़कियां एक के बाद एक नए मुकाम हासिल कर रही है. इसी कड़ी में जयपुर की बहुमुखी युवा प्रतिभा भाविनी भार्गव ने अपनी उपलब्धियों से न सिर्फ राजस्थान का, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया की विश्व प्रसिद्ध डीकिन यूनिवर्सिटी की ओर से 70 लाख रुपये की डीकिन राजस्थान रॉयल्स 100% वाइस चांसलर्स स्कॉलरशिप दी गई है.

वर्तमान में वे वहां बैचलर इन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट का कोर्स कर रही हैं. राजस्थान के एनजीओ वसुधा जन विकास संस्थान के साथ इंटर्नशिप के तहत गांवों की लड़कियों को खेलों के बारे में जागरूक करने और स्पोर्ट्स व एकेडमिक अचीवमेंट्स के आधार पर इस स्कॉलरशिप के लिए भाविनी का चयन किया गया हे.

ऑस्ट्रेलिया में बनीं इंडियन एजुकेशन का मोटिवेशन फेस
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय स्टूडेंट्स को अपने काम से मोटिवेट करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भाविनी भार्गव को भारत और ऑस्ट्रेलिया में एजुकेशन कोलोब्रेशन का मोटिवेशन फेस चुन चुके हैं. भाविनी इस सम्मान को एक बड़ी जिम्मेदारी मानती हैं और उम्मीद करती हैं कि स्टडी के लिए विदेश जाने वाले भारतीय स्टूडेंट्स दुनियाभर में अपनी उपलब्धियों से देश का नाम रोशन करें.

राजस्थान क्रिकेट टीम में भी शिरकत
अपने स्कूल में बोर्ड टॉपर रही और वर्तमान में डीकिन यूनिवर्सिटी की स्पोर्ट्स एंबेसडर भाविनी क्रिकेट, बैडमिंटन, एथलेटिक्स व साइक्लिंग के कई नेशनल टूर्नामेंट खेल चुकी हैं. वह छह बार नेशनल बैडमिंटन खेल चुकी हैं और डबल्स की टॉप-20 इंडिया रैंकिंग में शामिल हो चुकी हैं. साथ ही बीसीसीआई नेशनल टूर्नामेंट में राजस्थान क्रिकेट टीम की ओर से खेल चुकी हैं.

भाविनी की बुक ‘अनहियर्ड’ बनी अमेजन की बेस्ट सेलिंग बुक
भाविनी ने इंग्लिश पोएम बुक ‘अनहियर्ड’ लिखी है, जो आज अमेजन की बेस्ट सेलिंग बुक है और इससे भाविनी अमेजन की बेस्ट सेलिंग बुक राइटर बन चुकी हैं. इस बुक में इस युवा लेखिका ने अपनी रचनाओं के जरिए बताया है. कि जीवन में उतार-चढ़ावों से कैसे पार पाया जा सकता है.

Tags: Local18, Scholarships

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More