टाइटैनिक देखने गए पाकिस्तानी अरबपति की कहानी! 2019 में मौत को दी थी मात, मगर अब जिंदगी ने नहीं दिया दूसरा मौका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वॉशिंगटन: पर्यटक पनडुब्बी टाइटन में मरने वाले पांच लोगों में से एक पाकिस्तानी व्यवसायी भी थे. इससे पहले 2019 में भी वह ऐसे ही खौफनाक मंजर का सामना कर चुके थे जिसने उनकी जिंदगी को ऐसे ही खतरे में डाल दिया था. पाकिस्तानी-ब्रिटिश टायकून शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान उन पांच लोगों में से थे, जो टाइटैनिक के मलबे के पास उस पनडुब्बी में सवार थे जो लापता हो गई थी. बताया जा रहा है कि ये पनडुब्बी समंदर की गहराई में जानलेवा विस्फोट का शिकार हुई.

यूएस और कनाडा के बचाव दल की पड़ताल गुरुवार को पूरी हुई जब उन्हें दुर्घटना के इलाके के पास मलबे का ढेर मिला. ब्रिटिश-पाकिस्तानी पिता और बेटे का परिवार बेहद शोक में है. ये भी सामने आया कि इससे पहले भी इस पाकिस्तानी टायकून का सामना एक जानलेवा हादसे से हुआ था जब वो एक फ्लाइट में सवार थे. शहजादा दाउद की पत्नी क्रिस्टीन दाउद 2019 के उस हादसे को याद करती हैं कि जब एक खतरनाक फ्लाइट में बात उनकी जान पर आ गई थी.

एक ब्लॉग में पत्नी ने बयान किया था वह मंजर
2019 का एक ब्लॉग जिसमें क्रिस्टीन ने बयां किया है कि किस तरह एक फ्लाइट ने उनका जीवन बदल दिया जब प्लेन ने तेज तूफान में कई बार गुलाटियां खाईं. ‘लिविंग विद एन्जाइटी’ शीर्षक से लिखे पोस्ट जिसे वेबसाइट नेक्स्ट स्टेप नाउ मे प्रकाशित किया गया था, उसमें क्रिस्टीन बताती हैं, ‘जब उन्होंने हमारी फ्लाइट रद्द की और हमें अगली फ्लाइट में बैठाया, मुझे तब ही समझ जाना चाहिए था. हमें उसी वक्त इस संकेत को समझ जाना चाहिए था और घर वापस जाकर बढिया नाश्ता करना चाहिए था, लेकिन हमने ऐसा कुछ नहीं किया और यह फ्लाइट मेरी जिंदगी की सबसे भयावह फ्लाइट बन गई.’

ये भी पढ़ें–  टाइटैनिक को दिखाने उतरी पनडुब्बी में जैसे ही धमाका हुआ, US नेवी को चला पता: रिपोर्ट

उन्होंने विस्तार से बताया कि किस तरह उनका प्लेन छलांग लगाते हुए तीन से पांच मीटर नीचे गिर गया था, जो बहुत असामान्य था. ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि, शुरुआत से लेकर प्लेन की उड़ान तक सब कुछ असामान्य था बस सीटबेल्ट का संकेत चेतावनी दे रहा था. प्लेन अचानक नीचे की ओर जाने लगा. बाद में मैंने कहीं पढ़ा था कि टर्बुलेंस के दौरान प्लेन कभी भी तीन से पांच मीटर नीचे नहीं जाता है, उस स्थिति से मेरा कलेजा मुंह को आ गया था. पूरे केबिन में चीख चिल्लाहट मच गई जो फुसफुसाहट के बाद एक लंबी खामोशी में तब्दील हो गई.

भगवान से कहा बचा लो, सिगरेट छोड़ दूंगी
वह आगे लिखती हैं कि, प्लेन ने फिर से गोता लगाया और दाएं बाएं हिचकोले मारने लगा. मैं खुद को रेत के बोरे में मौजूद एक दाने की तरह महसूस कर रही थी, या उस बॉक्सर की तरह जो बुरी तरह से हार गया हो- और उसे हर तरफ घूंसे पड़े हों. मैंने अपनी कुर्सी के हत्थों को इस तरह पकड़ा मानों इससे कुछ फर्क पड़ जाएगा. वह आगे बताती हैं कि फिर मैंने भगवान से एक वादा किया, ‘मुझे सुरक्षित जमीन पर पहुंचा दो, और मैं आज के बाद कभी सिगरेट को हाथ नहीं लगाऊंगी.’

” isDesktop=”true” id=”6626807″ >

हालांकि, प्लेन में टर्बुलेंस होता रहा और पायलट घोषणा कर रहे थे कि वह दूसरे एंगल से प्लेन को लैंड करने की कोशिश कर रहे हैं. वह कहती हैं कि, कभी दाएं, कभी बाएं, फिर मेरा सिर खिड़की से टकरा गया. फिर एक घोषणा हुई, वह जहाज का कप्तान था जो हमसे कह रहा था कि वह अलग एंगल से प्लेन को लैंड करने की कोशिश करेगा. इंजन एक बार फिर दहाड़ा और हम एक बार फिर ऊंचाई पर पहुंच गए. उऩ्होंने लिखा, ‘प्लेन को धीमा करने के लिए लगाए गए जोर ने मुझे भी जोर का झटका दिया और मैं वास्तविकता में लौट गई. हम बच गए थे. लेकिन मैं अभी भी हिल नहीं पा रही थी. हम जमीन पर सुरक्षित आ चुके थे, लेकिन अभी भी मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मेरे गले पर कोई फंदा कसा हुआ हो.’

जिंदगी ने नहीं दिया दूसरा मौका
छोटी पनडुब्बी जिसमें शहजादा दाऊद भी सवार थे, रविवार को उस वक्त गायब हो गई थी जब वह टाइटैनिक का मलबा देखने के लिए समुद्र में नीचे गई थी. जो समुद्र सतह से दो मील नीचे और कनाडा के न्यूफाउंडलैंड तट से करीब 400 मील की दूरी पर है. उसका दो घंटे से कम समय में ही अपने शिप से संपर्क टूट गया था. अमेरिका और कनाडाई तट रक्षकों के जहाजों और विमानों के साथ-साथ फ्रांस से भेजे गए एक रोबोट ने जहाज के लिए 10,000 वर्ग मील सतही पानी में खोज की. यह क्षेत्र अमेरिका के राज्य मैसाचुसेट्स के बराबर आकार का था. तटरक्षकों ने गुरुवार को घोषणा की थी कि पानी के अंदर रोबोट ने मलबे वाले क्षेत्र की खोज की है.

Tags: Submarine, US News, World news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें