VIDEO: फूल-माला लेकर राहुल गांधी की ओर दौड़े कांग्रेसी तो पूर्व सांसद ने मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ किया इशारा


पटना. कांग्रेस नेता राहुल गांधी का शुक्रवार को पटना पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की एक अहम बैठक में हिस्सा लेने यहां आए हैं. वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी पहली बार बिहार पहुंचे हैं. उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन के प्रभारी महासचिव के सी वेणुगोपाल भी हैं. नीतीश कुमार कांग्रेस नेताओं की अगवानी तथा उनका स्वागत करने के लिए जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे पहुंचे.

हवाई अड्डे पर बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक जुटे जो राहुल की एक झलक पाने को बेताब दिखे. इस दौरान एक खास बात भी नजर आई. राहुल के स्वागत के लिए जैसे ही फूल-माला के साथ पार्टी कार्यकर्ता और नेता उनकी तरफ बढ़े, तो उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ इशारा किया. इसके बाद सभी ने कांग्रेस अध्यक्ष को फूल-मालाएं पहनाईं. इतना ही नहीं, खड़गे के लिए राहुल गांधी रास्ते से लोगों को हटाते भी दिखे.

Tags: Loksabha Election 2024, Mallikarjun kharge, Nitish kumar, Rahul gandhi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More