Opposition Meeting: विपक्षी दलों की बैठक से पहले बोले एनसीपी चीफ शरद पवार, हिंसा भी होगी चर्चा का एक मुद्दा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि पटना में शुक्रवार को विपक्षी दलों की बैठक में हिंसा प्रभावित मणिपुर की मौजूदा स्थिति सहित उन विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जो देश के लिए चिंता का विषय हैं. शरद पवार ने बैठक के लिए पटना रवाना होने से पहले पुणे में संवाददाताओं से कहा, ‘हम मणिपुर की मौजूदा स्थिति समेत उन कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिनसे देश जूझ रहा है.’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खासकर गैर-भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) शासित राज्यों में लोगों के सड़कों पर उतरने और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने जैसी घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने कहा, ‘यह स्पष्ट है कि इसके पीछे कौन है और यह देश के लिए अच्छा नहीं है. बैठक में इन मुद्दों पर विचार-विमर्श करने और भविष्य की योजना तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. अन्य राज्यों के नेता अपनी चिंताओं को सामने रख सकते हैं.’

ये भी पढ़ें-  बिहार: नीतीश के बुलावे पर विपक्षी दलों की बैठक आज, पटना में होगा महाजुटान, ये नेता होंगे शामिल

उल्लेखनीय है कि विपक्ष के कई प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी चुनौती देने के मकसद से एक मजबूत मोर्चा बनाने की रणनीति पर शुक्रवार को पटना में मंथन करेंगे.

” isDesktop=”true” id=”6626069″ >

नीतीश और  तेजस्वी कर रहे बैठक की मेजबानी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और विपक्ष के कई अन्य नेता इस बैठक में हिस्सा लेने वाले हैं. बैठक की मेजबानी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कर रहे हैं.

Tags: Maharashtra, NCP, Opposition unity, Pune news, Sharad pawar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें