
मोहन ढाकले/बुरहानपुर. बुरहानपुर के रास्तीपुरा क्षेत्र में स्थित गुड हॉस्पिटल संचालक विजय सुगंधी द्वारा मरीजों की परेशानियों को देखते हुए अस्पताल में उपचार कराने और भर्ती करने की फीस मात्र ₹10 रखी गई है. बड़ी संख्या में मरीज यहां पर उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं. 10 डॉक्टरों द्वारा मरीजों का 24 घंटे यहां पर उपचार किया जाता है. मरीज अस्पताल प्रबंधक की इस पहल को मानव सेवा बता रहे हैं. जिले के गुड हॉस्पिटल संचालक विजय सुगंधी और विनोद सुगंधी ने बताया कि जब हमने हॉस्पिटल की शुरुआत की थी.
उस समय एक मरीज अपनी मां बीमार होने पर उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर अस्पताल में लाया था. तब बिल चुकाने के लिए उसके पास पैसे नहीं होने पर उसने अपनी मोटरसाइकिल बेची तो वहीं कई महिलाओं ने अपने पति के उपचार के लिए मंगलसूत्र तक बेचकर उपचार करवाया. लोगों की इन परेशानियों को देखते हुए हमने अपने अस्पताल में इस अनोखी पहल की शुरुआत की. मात्र ₹10 में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है. बड़ी संख्या में मरीज पहुंच कर उपचार करा रहे हैं. यह पहल लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रही है. 24 घंटे हॉस्पिटल में दी जाती है सेवाहॉस्पिटल में 24 घंटे डॉक्टरों द्वारा अपनी सेवा दी जाती है. मरीज के अस्पताल में पहुंचते ही उसका उपचार शुरू हो जाता है.
समाजसेवियों ने हॉस्पिटल संचालक का माना आभार
समाजसेवी दत्तू मेढे ने हॉस्पिटल संचालक की इस पहल को लेकर आभार माना है. उनका कहना है कि गरीब लोग निजी अस्पतालों में उपचार नहीं करा पाते हैं, लेकिन गुड हॉस्पिटल संचालक ने ₹10 में उपचार देने की शुरुआत की है. हॉस्पिटल संचालक की इस सेवा को उन्होंने मानव सेवा बताया है.वहीं भर्ती मरीजों का कहना है कि यहां पर ₹10 में हमारा उपचार किया जा रहा है. यह हॉस्पिटल संचालक की एक बहुत अच्छी पहल है. आपको भी ₹10 में उपचार कराना है तो इस नंबर पर करें संपर्क. यदि आप भी इस हॉस्पिटल में उपचार कराना चाहते हैं तो आप भी इस मोबाइल नंबर 9144478444 और 9827229640 पर संपर्क कर सकते हैं.






