Gumla News : बॉक्साइट खनन के दौरान ब्लास्ट में मजदूर की मौत मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी


रूपेश कुमार भगत/गुमला. गुमला जिला के बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना अंतर्गत जवाडीह बॉक्साइट माइंस कंपनी में काम करने के दौरान ब्लास्ट में मारे गए कोरकोटपाठ निवासी गुलशन मुंडा की मौत मामले में पुलिस ने माइंस के फोरमैन मैनेजर सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. बता दें कि ब्लास्ट में मजदूर की मौत मामले को न्यूज18 ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था. जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया व शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया था. पुलिस ने मामले में माइंस के संचालक विकास सिंह, मुंशी गुड्डू मुंडा, साबिर हुसैन एवं फोरमेन मैनेजर सिंह के खिलाफ़ थाना में प्राथिक दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.

गुरदरी थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने आरोपी मैनेजर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि ब्लास्टिंग का काम मैनेजर सिंह ही देखता था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मैनेजर सिंह को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया है. साथ ही अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है. शीघ्र ही अन्य आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

दुर्घटना में मृत्यु दिखाने का हुआ प्रयास
ज्ञात हो कि 15 जून को बॉक्साइट खनन के दौरान लगाए गए विस्फोटकों में एक जिलेटिन विस्फोट नहीं किया था. जिसे देखने के लिए मजदूर गुलशन मुंडा गया था. उसी दौरान जिलेटिन ब्लास्ट कर गया और मजदूर की मौके पर मौत हो गई. जिसके बाद कंपनी के मालिक के द्वारा गुलशन मुंडा का शव व साथी घायल मजदूरों को तत्काल लोहरदगा भेज दिया. वहीं पोस्टमार्टम कराया गया. मामले ट्रक एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की गई.

खबर प्रकाशित होने का हुआ असर
आनन-फानन में मृतक के शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया था. जिसके बाद न्यूज18 ने प्राथमिकता से साथ खबर प्रकाशित किया. इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और गुलशन मुंडा का शव को दोबारा कब्र से निकालकर रांची रिम्स पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जायेगा. बॉक्साइट कंपनी के द्वारा बिना प्रशिक्षण के हैं अप्रशिक्षित मजदूरों से ब्लास्टिंग कराया जा रहा था. जिससे यह घटना हुई और एक मजदूर को जान गवानी पड़ी.

.

FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 21:44 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More