पत्नी संबंध बनाने दे, इसलिए 10 साल के बेटे का किया कत्ल, बीवी के मायके जाते ही कर डाला मर्डर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इटावा. यूपी में एक पिता ने अपने बेटे जिसकी उम्र महज 10 साल थी कि हत्या महज इसलिये कर दी ताकि वो पत्नी से शारीरिक संबंध बना सके. उसने दस साल के मासूम बेटे की कुएं में फेंक कर हत्या कर दी. घटना उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की है. जिले के इकदिल इलाके के नगला मोती गांव में एक सौतेले पिता ने इस घटना को अंजाम दिया. 18 जून को लापता हुए मासूम का शव तालाब से बरामद होने के बाद पुलिस ने जब गहनता से जांच की तो सौतेला पिता ही हत्यारोपी निकला.

इटावा के एसएसपी संजय कुमार ने मासूम सागर की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि सागर के सौतेले पिता अवधेश ने ही अपने बेटे की कुएं में फेंक कर हत्या कर दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि बालक की हत्या में बालक के सौतेले पिता अवधेश कुमार की भूमिका संदिग्ध प्रतीत पाए जाने पर पुलिस टीम ने शिकंजा कसा. मृतक के सौतेले पिता को रेलवे क्रासिंग नगला मोती थाना क्षेत्र इकदिल से पुलिस हिरासत में लिया. पुलिस टीम के पूछताछ करने पर गिरफ्तार हत्यारोपी अवधेश ने अपना गुनाह कबूल लिया.

उसने बताया कि वह अपनी पत्नी सोनी से एक बच्चा पैदा करना चाहता था परन्तु उसकी पत्नी बार-बार अपने बच्चों (सागर व मुस्कान) का हवाला देकर इस बात के लिए तैयार नहीं थी और न ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती थी. इसी बात से परेशान होकर उसने योजना बनाई कि यदि मैं सागर को रास्ते से हटा दूं तो पत्नी उससे सन्तान पैदा करने के लिए तैयार हो जाएगी. उसकी पत्नी 17 जून को जब अपने मायके चली गयी थी तब अगले दिन 18 जून को ही उसने ये कांड किया.

दिन के 10 बजे मौका पाकर सागर को चारा काटने के बहाने अपने साथ लेकर गांव के बाहर कुछ दूरी पर खेत ले गया और वहां बने कुएं मे धक्का दे दिया एवं उसके डूबने के बाद वो वहां से चला आया. जब परिवार वाले सागर की खोजबीन करने लगे तो उसने अगले दिन पुलिस को गुमराह करने के लिए 19 जून को सागर के गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को दी थी.

पुलिस ने सागर की तलाश के कई लोगों से पूछताछ की. कई लोगों को हिरासत में रखकर के लगातार दवाब बढ़ाया गया लेकिन पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली. स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस ने नगला मोती गांव से 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक तालाब से सागर का शव बरामद किया. जब सागर का शव बरामद किया गया तो बड़ी तादाद में गांव वाले तालाब के आसपास पहुंच गए लेकिन सागर की मौत को लेकर के कोई भी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं था.

सागर के शव मिलने के बाद इस बात की चर्चा गांव में शुरू हो गई कि सागर की मौत का राज कहीं ना कहीं उसके घर से ही जुड़ा हुआ नजर आ रहा है. इसी आधार पर पुलिस की गहन पड़ताल शुरू हुई तो मामले का खुलासा हुआ. हत्यारोपी अवधेश की सोनी नाम की महिला से कोर्ट मैरिज हुई है. अवधेश का पहले से कोई बेटा नहीं है और पहली पत्नी उसे छोड़कर के चली गई थी, इसलिए अवधेश ने सोनी नाम की महिला से कोर्ट मैरिज कर ली. जिस सोनी की अवधेश से शादी हुई है उसकी भी यह तीसरी शादी है.

Tags: Crime News, Etawah news, Murder, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें