बाराबंकी का याकूती और गुलाबखास आम जापान और न्यूजीलैंड में बिखेरेगा जलवा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संजय यादव/बाराबंकी. बाराबंकी जिले का दशहरी, गुलाबखास, याकूती और आम्रपाली जैसे आमों का स्वाद इस बारजापानऔर न्यूजीलैंडके लोग भी चखेंगे. यहां से आम लखनऊ के मैंगो हाउस जाएंगे उसकेबाद उन्हें अच्छी तरह पैक करकेविदेश भेजा जाएगा. इसे लेकर उद्यान विभाग भी काफी उत्साहित है. बाराबंकी जिले में 12,250 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम की खेती होती है.

जिले में याकूती, दशहरी, गुलाबखास, आम्रपाली, दशहरी, थाईलैंड के आम की कुछ किस्मों समेत यहां करीब 50 प्रकार के आम की किस्में हैं. जिसमें हर साल करीब दो लाख छह हजार मीट्रिक टन आम की पैदावार होती है. जिले में सतरिख, मसौली और पूरेडलई क्षेत्र मैंगो बेल्ट के रूप में जाने जाते हैं. यहां का आम हर साल लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या और बहराइच के साथ नेपाल की मंडियों तक भेजा जाता है.

किसानों को हो रही अच्छी कमाई
बाराबंकी के जिला उद्यान अधिकारी महेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया जैसे मलिहाबाद का आम मशहूर है. उसी तरहहमारे बाराबंकी का आम भी काफी अच्छा है और यहां भी कई तरह की वैरायटी का आम होता हैं जो यहां का आम है वो गुणवत्ता के आधार पर लखनऊ के मैंगो हाउस जाता है. जहां उसे पैक करके विदेश भेजा जाता है.

हमारे यहां जो किसान बागवानी करते हैं जिसमें दो लाख से ज्यादा मेट्रिक टन आम की पैदावार की जाती है.बागवानी एक अपार संभावनाएं हैं जो किसान दुगनी आय कर सकते है और अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं. हमारा विभाग इसके लिए प्रसारत है और कई ऐसी योजनाएं चला रहा है. जिसमें लोग बाग लगा के और अपनी आय दुगनी कर सकें.

बाराबंकी के आम की देश-विदेश में डिमांड
वहीं जिले का आम विदेशों तक पहुंचने पर किसान भी काफी खुश हैं. उनका कहना है कि हमारे यहां के आम की काफी डिमांड रहती है. हमारे यहां जो आमो की वैरायटी मिलती है वह कहीं नहीं मिलती. जिसके कारण हमारे यहां के आम लोग काफी पसंद करते है. हम अपने यहां और भी कई तरह के आम के पेड़ लगा रहे जो अलग किस्म की वैरायटी है.

Tags: Barabanki News, Local18, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें