Unreal: किलर व्‍हेल के साथ तैरता दिखा हिरण, 10 लाख में से एक ऐसी घटना, लोग बोले-बेहद भाग्‍यशाली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अगर आप रेगुलर सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं, तो आपने ओर्कास यानी किलर व्‍हेल के तैरते हुए वीडियो और तस्‍वीरें देखी होंगी. इन्‍हें कभी-कभी खतरनाक रूप से मनुष्‍यों के करीब आते हुए भी देखा होगा. नावों पर अटैक करते हुए भी. लेकिन, क्‍या कभी आपने किसी जलीय जीव को ह‍िरण के बिल्‍कुल समीप तैरते हुए देखा है? शायद नहीं. मगर सैन जुआन द्वीप समूह पर कुछ दिनों पहले यह नजारा दिखा. किलर व्‍हेल के बिल्‍कुल करीब हिरण तैरता हुआ नजर आया. यह दुर्लभ नजारा था. और वैज्ञानिकों के मुताबिक, 10 लाख में से एक बार इस तरह की घटना सामने आती है. लोग इन तस्‍वीरों को देखकर हैरान हैं.

यह तस्वीरें एक इको ट्रैवल कंपनी, आइलैंड एडवेंचर्स के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट की गईं. यूजर ने कैप्‍शन में लिखा, हिरण को देखो! कुछ ऐसा जो हम हर दिन नहीं देखते! बैटलशिप द्वीप पर बिग किलर व्हेल टी124सी ‘कूपर’ के साथ, कुछ गज की दूरी पर हिरण तैरते हुए दिख रहा है. आपको किसे देखकर ज्‍यादा आश्चर्य हुआ. यह तस्‍वीरें सैम मर्फी द्वारा खींची गई थीं. बहुत सारे लोगों ने इसे कई बार देखा और हैरान हैं. किलर व्‍हेल के पास से कोई जानवर गुजर जाए और वह कुछ न करे. आमतौर पर तो ऐसा नहीं होता.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें