मुंबई, गुवाहाटी, उदयपुर समेत 9 शहरों के यात्रियों के लिए गुड न्यूज, 5 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

पटना. बिहार में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे कई समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. इन स्पेशल ट्रेनों को लेकर यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए रेलवे ने पिछले दिनों 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार किया गया था. इसी क्रम में और 5 जोड़ी समर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है.

भारतीय रेलवे द्वारा जिन पांच जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों की अवधि विस्तार करने का निर्णय लिया है इससे कोयंबटूर, मुंबई, गुवाहाटी, उदयपुर, रांची, कटिहार और अमृतसर के यात्रियों को लाभ मिलेगा. आइए इन ट्रेनों का विवरण जानते हैं.

1. गाड़ी संख्या 03357 बरौनी-कोयम्बत्तूर स्पेशल ट्रेन
बरौनी और कोयम्बत्तूर बीच गाड़ी संख्या 03357 बरौनी-कोयम्बत्तूर स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 24.06.2023 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 14 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 01.07.2023 से 30.09.2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया है.

2. गाड़ी संख्या 03358 कोयम्बत्तूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन
कोयम्बत्तूर और बरौनी बीच गाड़ी संख्या 03358 कोयम्बत्तूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 28.06.2023 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 14 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 05.07.2023 से 04.10.2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया है,

3. गाड़ी संख्या 01117 सीएसएमटी, मुंबई-दानापुर स्पेशल ट्रेन
सीएसएमटी, मुंबई और दानापुर बीच गाड़ी संख्या 01117 सीएसएमटी, मुंबई-दानापुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 18.06.2023 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को किया जा रहा था. इसके परिचालन में अब और 01 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 29.06.23 को भी चलाने का निर्णय लिया गया है.

4. गाड़ी संख्या 01118 दानापुर-सीएसएमटी, मुंबई स्पेशल ट्रेन
दानापुर-सीएसएमटी, मुंबई बीच गाड़ी संख्या 01118 दानापुर-सीएसएमटी, मुंबई स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 19.06.2023 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को किया जा रहा था. इसके परिचालन में अब और 01 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 30.06.23 को भी चलाने का निर्णय लिया गया है.

5. गाड़ी संख्या 05616 गुवाहाटी-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन
गुवाहाटी और उदयपुर सिटी के बीच गाड़ी संख्या 05616 गुवाहाटी-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 25.06.2023 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 18 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 02.07.2023 से 29.10.2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया है.

6. गाड़ी संख्या 05615 उदयपुर सिटी-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन
उदयपुर सिटी और गुवाहाटी के बीच गाड़ी संख्या 05615 गुवाहाटी-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 28.06.2023 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 18 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 05.07.2023 से 01.11.2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया है.

7. गाड़ी संख्या 05762 कटिहार-रांची स्पेशल ट्रेन
कटिहार और रांची के बीच गाड़ी संख्या 05762 कटिहार-रांची स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 29.06.2023 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 17 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 06.07.2023 से 26.10.2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया है.

8. गाड़ी संख्या 05761 रांची-कटिहार स्पेशल ट्रेन
रांची और कटिहार के बीच गाड़ी संख्या 05761 रांची-कटिहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 30.06.2023 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 17 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 07.07.2023 से 27.10.2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया है.

9. गाड़ी संख्या 05734 कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन
कटिहार और अमृतसर के बीच गाड़ी संख्या 05734 कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 01.07.2023 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 17 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 08.07.2023 से 28.10.2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया है.

10. गाड़ी संख्या 05733 अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन
अमृतसर और कटिहार बीच गाड़ी संख्या 05733 अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 03.07.2023 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 17 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 10.07.2023 से 30.10.2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया है.

Tags: Bihar new train, Bihar News, Bihar train full list, East Central Railway, Hajipur Railway, Indian railway, Indian Railway news, Indian Railways, Special Train, Train news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More