
आदित्य कृष्ण/अमेठी. शहर को विकसित करने के लिए सरकार ने सरकार नए-नए कदम उठा रही है. ऐसे में अब एक और अच्छी खबर नगरपालिका के लोगों के लिए है नगर पालिका के लोगों को अब जल्द ही पाइप लाइन के जरिए गैस की सुविधा मुहैया होगी. जी हां यह खबर बिल्कुल सही है नगरपालिका के लोगों को विकास के क्रम में जोड़ते हुए पाइपलाइन तक घर-घर गैस मचाई जाएगी. इसके लिए यह काम करने वाली संस्था ने काम शुरू कर दिया है. पाइप लाइन बिछाने का काम जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि कम समय में नगरपालिका कोई लोगों को पाइपलाइन के जरिए गैस की आपूर्ति शुरू हो जाएगी.
बात अगर अमेठी जनपद के नगरपालिका की करें तो अमेठी जनपद के गौरीगंज नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं और इसमें 50 हजार से ज्यादा की आबादी है. सभी आबादी के नगर वासियों को पाइप लाइन के जरिए गैस की सुविधा मुहैया कराने का काम शुरू कर दिया गया है. सभी वार्डों में मशीनों के जरिए पाइप लाइन डाली जा रही है. सब कुछ ठीक रहा तो अगले सत्रतक लोगों को पाइप लाइन के जरिए गैस की सुविधा मुहैया हो जाएगी. खास बात यह है कि गैस की बुकिंग कराने के लिए या फिर गैस सिलेंडर के लिए लोगों को भागा दौड़ी नहीं करनी पड़ेगी और उनके समय और पैसे की भी बचत होगी.
पाइपलाइन से मिलेगी गैस, होंगे कई फायदे
नगरपालिका के अधिशासी अभियंता अवनीश कुमार शुक्ला ने कहा कि यह बहुत ही अच्छी पहल है. नगरपालिका के लोगों को पाइप लाइन के जरिए गैस मिलने से काफी फायदा होगा. इसके लिए सभी वार्डों में असुविधा पहुंचाई जाएगी. नगरपालिका के तरफ से निर्माण कार्य कर रही संस्था को अनुमति दे दी गई है और पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है. इसके साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य कर रही संस्था से यहअपील की है कि जहां-जहां पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क को खोदा जा रहा है उसे त्वरित सही भी कर दिया जाए.
.
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 16:05 IST






