Share Market Today: सेंसेक्स 284 अंक फिसला, 18,800 के नीचे हुआ बंद हुआ निफ्टी

हाइलाइट्स

टॉप गेनर- Power Grid Corporation, ONGC, HDFC Bank, Adani Ports और HDFC
टॉप लूजर- JSW Steel, Hindalco Industries, M&M, Divis Laboratories और ITC
21 जून को हरे निशान के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार

नई दिल्ली. कमजोर ग्‍लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज कमजोरी रही है.वीकली एक्सपायरी के दिन शेयर बाजार में दबाव देखने को मिला. गुरुवार को पीएसई, एनर्जी, रियल्टी और आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिली जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा बिकवाली रही. इंफ्रा, फार्मा और ऑटो शेयरों में दबाव रहा. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 284.26 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 63,238.89 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 85.60 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 18771.25 के स्तर पर बंद हुआ.

गुरुवार के कारोबार में Power Grid Corporation, ONGC, HDFC Bank, Adani Ports और HDFC निफ्टी के टॉप गेनर रहे. वहीं JSW Steel, Hindalco Industries, M&M, Divis Laboratories और ITC निफ्टी के टॉप लूजर रहे.

ये भी पढ़ें- SEBI ने इस ब्रोकरेज फर्म पर लिए बड़ा एक्शन, नहीं जोड़ सकेगी नए ग्राहक, 2 साल के लिए लगाई रोक

बुधवार को हरे निशान के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
पिछले कारोबारी सत्र में, बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 195.45 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 63,523.15 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 40.15अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 18856.85 के स्तर पर बंद हुआ.

Fitch ने FY24 के लिए भारत की ग्रोथ रेट का अनुमान बढ़ाकर 6.3% किया
रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की जीडीपी की ग्रोथ रेट के अनुमान को बढ़ाकर 6.3 फी,दी कर दिया है. इससे पहले फिच ने भारत की ग्रोथ रेट 6 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था. जनवरी-मार्च की तिमाही में ग्रोथ रेट बेहतर रहने के मद्देनजर फिच ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के जीडीपी वृद्धि के अनुमान को बढ़ाया है. इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में ग्रोथ रेट 7.2 फीसदी रही थी. वहीं 2021-22 में देश की अर्थव्यवस्था 9.1 फीसदी की दर से बढ़ी थी.

Tags: Share market

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More