वैज्ञानिकों ने डेड बॉडी से बनाई दवाई, इस्‍तेमाल करते ही होगा चमत्‍कार, 70 की उम्र में दिखेंगे 2‍7 के !

डेड बॉडी अगर सामने हो, तो कई लोग डर जाते हैं. पास जाना और छूना कोई भी पसंद नहीं करेगा. लेकिन आप जानकर हैरान होंगे कि वैज्ञानिकों ने इंसानों की ही डेड बॉडी से एक अनोखी दवाई तैयार की है. जिसे इस्‍तेमाल करते ही आपका चेहरा चमक उठेगा. 70 की उम्र में आप 27 साल के नजर आएंगे. कई देशों में इसका इस्‍तेमाल हो रहा है और लोग नतीजे देखकर हैरान हैं. एक महिला ने दवा लेने के बाद आए चमत्‍कार‍िक बदलाव के बारे में जानकारी शेयर की है.

न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 67 साल की डायने स्‍टासी मार्च में अपने स्‍किन रोग स्‍पेशल‍िस्‍ट से मिलीं थीं. उनके चेहरे पर झुर्रियां आ रही थीं. स्‍टासी को यकीन था कि कोई पीलिंग होगी और फ‍िर वह पहले जैसे दिखने लगेंगी. लेकिन उनके डॉक्‍टर ने रेनुवा नाम का एक प्रोडक्‍ट इस्‍तेमाल करने का सुझाव दिया. स्‍टासी ने बताया, मैं पहले रेगुलर फ‍िलर इस्‍तेमाल करती थी. पहले डॉक्‍टर ने कहा कि 4 से 6 महीने में स्किन ठीक हो जाएगी,लेकिन बाद में सालभर इलाज चलता रहा और कोई खास फायदा नहीं हुआ. उसमें 3 हजार डॉलर खर्च होते थे. अंत में जब मैंने नया प्रोडक्‍ट यूज किया तो चमत्‍कार हो गया.

कुछ ही महीनों में काफी बेहतर हो गया
स्‍टासी ने बताया कि कुछ ही महीनों में यह काफी बेहतर हो गया. बहुत सारे लोग चेहरे पर डिंपल या गड्ढों को भरने के लिए सिंथेटिक फ‍िलर्स का इस्‍तेमाल कर रहे हैं, जिसमें आपकी शरीर से ही फैट निकालकर इंजेकअ किया जाता. लेकिन अब नया ट्रेंड भी शुरू हुआ है. आप जानकर हैरान होंगे कि यह इंसानों की डेडबॉडी से बना हुआ है. मृत शरीर से टिशू निकालकर गड्ढे वाली जगह पर उसका इस्‍तेमाल किया जाता है. लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. स्‍टासी ने कहा, मैं इसे एक स्‍किन ट्रांसप्‍लांट की तरह देखती हूं. यह लंबे समय तक आपकी स्‍किन को चमकदार बनाए रखता है.

बिल्‍कुल पुरानी स्‍क‍िन जैसा हो गया
46 साल की सामंथा ग्रीन के पैर में भी घाव हो गया था. ऐसा लग रहा था कि किसी शार्क ने काट खाया हो. मेरे सर्जन ने कहा कि यह भर जाएगा, लेकिन मैं शार्ट्स नहीं पहन सकती थी. यह भद्दा और दर्दनाक लग रहा था. तब स्‍क‍िन स्‍पेशल‍िस्‍ट ने रेणुवा का सुझाव दिया. दो बार ट्रीटमेंट कराया और इस पर कुल 7,000 डॉलर का खर्च आया. मुझे भरोसा नहीं था लेकिन एक महीने के अंदर वह बिल्‍कुल पुरानी स्‍क‍िन जैसा हो गया. अब मैं देखती हूं तो मुझे बिल्‍कुल डर नहीं लगता. रेणुवा किसी भी अन्य फिलर की तरह एक ऑफ-द-शेल्फ इंजेक्शन है, जिसमें सर्जरी की आवश्यकता नहीं होती. यह एक गेम चेंजर है.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More