Tiku Weds Sheru के प्रोमो में ऋतिक रोशन? कंगना नहीं तो किसने लिया ‘ग्रीक गॉड’ का नाम, फिर ट्रोल हुईं ‘क्वीन’


मुंबईः बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपने प्रोडक्शन की अपकमिंग फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर लीड रोल में हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर का किसिंग सीन भी देखने को मिला है. इस सीन के चलते कंगना रनौत को खूब ट्रोल किया जा रहा है. दूसरी तरफ नेटिजंस को कंगना को ट्रोल करने का दूसरा मौका भी मिल गया है और इस बार इसकी वजह बने हैं बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन. क्या है पूरा माजरा, आईये आपको बताते हैं.

दरअसल, बुधवार को प्राइम वीडियो ने एक वीडियो जारी किया जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी खुद को ‘शेरू’ के रूप में पेश करते नजर आए, जो एक बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता हैं, जिन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान और यहां तक ​​​​कि आमिर खान के साथ काम किया है. नाम गिनाते वक्त नवाज बने शेरू जानबूझकर ऋतिक रोशन का नाम भी लेते हैं और उनकी फोटो गायब होने की वजह बताते हैं.

वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी कहते हैं- ‘मेरा नाम शेरू है और लोग मुझे प्यार से… शेरू ही बुलाते हैं. मैं एक बॉलीवुड एक्टर हूं. मैं छोटी और बड़ी सभी तरह की फिल्मों का निर्माता हूं. देखिए, शाहरुख, सलमान, आमिर और ऋतिक उपलब्ध नहीं थे, इसलिए वह यहां नहीं हैं.’ लेकिन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी का प्रोमों में ऋतिक रोशन के नाम का इस्तेमाल करना सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है.

Tags: Bollywood, Entertainment, Hrithik Roshan, Kangana Ranaut

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More