‘मैंने खुद को पुरुष के तौर पर पहचाना है’, बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी बदलने जा रही हैं जेंडर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्‍यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी सुचेतना भट्टाचार्य अपना जेंडर चेंज करना चाहती हैं. सुचेतना का कहना है कि बचपन से ही उन्‍होंने खुद को एक पुरुष के तौर पर पहचाना है. 41 साल की उम्र में वो अपने निर्णय खुद ले सकती हैं. लिहाजा इस संदर्भ में वो कानूनी सलाह ले रही हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सुचेतना भट्टाचार्य पुरुष बनने के लिए जेंडर बदलने का ऑपरेशन कराने की प्‍लानिंग कर रही हैं. बताया गया कि सुचेतना अब सुचेतन बनना चाहती हैं क्‍योंकि वो खुद को एक पुरुष के तौर पर पहचानती हैं.

इस संबंध में वो कानूनी सलाह पहलुओं पर वो जानकारी जुटा रही हैं. सभी सर्टिफिकेट वो लेना चाहती हैं ताकि बाद में इसे लेकर कोई कानूनी दिक्‍कत ना आए. टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान सुचेतना ने कहा, ‘बचपन से ही मैंने खुद को एक पुरुष के तौर पर देखा है. समय के साथ-साथ इस बात का एहसास मुझे हो गया. मेरे माता-पिता की पहचान कोई बड़ी बात नहीं है. मैं 41 साल की हूं. लिहाजा मैं अपने निर्णय खुद ले सकती हूं. इस संदर्भ में मैं पहले ही कानूनी सलाह ले रही हूं.’

यह भी पढ़ें:- ‘नहीं चाहिए हेलिकॉप्‍टर, मुख्‍यमंत्री जी…’ भगवंत मान की किस बात पर बिफरे पंजाब गर्वनर, कर दिया ये बड़ा ऐलान

‘मानसिक रूप से ट्रांस-मैन हूं , शारीरिक रूप से भी वही बनना चाहता हूं’
इंडिया टुडे से पूर्व मुख्‍यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी ने कहा, ‘पिता बचपन से ही इस बात से परिचित हैं. यह सिर्फ और सिर्फ मेरा निर्णय है. मैं सभी से यह अपील करना चाहती हूं कि इस खबर को गलत तरीके से पेश ना किया जाए. यह मेरा संघर्ष है. मैं खुद ही इससे लड़ना चाहती हूं. कभी नहीं से देर हो जाना अच्छा है. कई लोगों ने इसमें मेरा समर्थन किया है तो कई लोगों ने हंगामा भी किया. मानसिक रूप से, मैं एक ट्रांस-मैन हूं, और शारीरिक रूप से, मैं वही बनना चाहता हूं.’

बुद्धदेव भट्टाचार्य करीब पांच दशकों से सक्रिय राजनीति में हैं. वो पार्टी के सबसे सीनियर नेताओं में से एक हैं. साल 2000 से 2011 के बीच 11 साल तक उन्‍होंने पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री के तौर पर जिम्‍मेदारी संभाली.

Tags: Bengal news, Transgender

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें