नाम बदल बनाई पहचान, 18 साल में डायरेक्टर के भाई संग की शादी, फिर 1 साल में ही टूट गया रिश्ता, पहचाना?


नई दिल्ली. बॉलीवुड सितारों की तस्वीर तो अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती है. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है जो किसी एक्टर या एक्ट्रेस की नहीं बल्कि एक मशहूर सिंगर की है. इस फोटो में दिख रही बच्ची ने महज 4 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था और आज वह बॉलीवुड की सबसे सफल प्लेबैक सिंगर्स में गिनी जाती हैं. तो चलिए देखते हैं आप हाथ में माइक पकड़े इस बच्ची को पहचान पाते हैं या नहीं. 

यूं तो सूट पहने, बिंदी लगाए और हाथ में माइक पकड़े गाना गाती इस बच्ची को पहचान पाना कोई मुश्किल काम नहीं है. लेकिन अगर आप नहीं पहचान पा रहे हैं तो चलिए कुछ हिंट्स दे देते हैं. अगर आपने ‘महबूब मेरे’, ‘दीदार दे’, ‘कैसी पहेली’ और ‘धूम मचाले’ जैसे गाने सुने हैं तो आप इस आवाज से अच्छी तरह से वाकिफ होंगे.

तबस्सुम ने की थी खोज-
अगर आप अभी भी नहीं पहचान पाए तो बता दें कि इस फोटो में दिख रही ये प्यारी सी बच्ची कोई और नहीं बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री की शान सुनिधि चौहान हैं. सुनिधि चौहान को इंडस्ट्री से वाकिफ कराने का सारा श्रेय एक्ट्रेस तबस्सुम को जाता है. तबस्सुम ने ही सुनिधि चौहान को पहली बार गाता देख उन्हें ‘तबस्सुम हिट परेड’ में गाने का मौका दिया था और उन्होंने ही सिंगर की मुलाकात कल्यानजी विरजी शाह और आनंदजी विरजी शाह से कराई थी.

11 साल में किया डेब्यू-
कल्यानजी ने ही सिंगर का नाम निधि से बदलकर सुनिधि कर दिया था क्योंकि उनका मानना था कि सुनिधि नाम उनके लिए लकी साबित होगा. सुनिधि चौहान ने 11 साल की उम्र में ‘लड़की दीवानी देखो’ गाने से डेब्यू किया था. उसके बाद एक्ट्रेस ने ‘ऐसा जादू’, ‘इश्क कभी करियो ना’, ‘कैसी पहेली जिंदगानी’, ‘मेरे हाथ में’, ‘देखो ना’ जैसे एवरग्रीन गानों को आवाज दी.

1 साल में टूट गई पहली शादी-
अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो सुनिधि चौहान को निजी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. 18 साल की उम्र में सिंगर ने अपने परिवारवालों के खिलाफ जाकर डायरेक्टर अहमद खान के भाई और कोरियोग्राफर बॉबी खान से शादी कर ली थी. इस शादी की वजह से उनके परिवार ने उनके साथ सभी ताल्लुकात खत्म कर लिए थे. लेकिन बॉबी खान संग उनका ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया था.

2012 में दूसरी बार की शादी-
बॉबी खान के घरवाले भी दोनों के रिश्तों के खिलाफ थे. लेकिन जहां सुनिधि अपने प्यार के खातिर अपने परिवार के खिलाफ चली गई थीं. वहीं बॉबी खान ने अपने घरवालों की बात मान सिंगर से रिश्ता तोड़ लिया. एक साल में ही शादी टूटने से वह भी बुरी तरह टूट गई थीं. लेकिन फिर सालों बाद 2012 में उनकी जिंदगी में प्यार ने दोबारा दस्तक दी और सुनिधि चौहान ने अपने दोस्त हितेश सोनिक संग दूसरी शादी कर ली. आज इस कपल का एक बेटा भी है.

Tags: Bollywood films, Entertainment Special, Sunidhi Chauhan

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More