यहां हुई बिजली की ‘बार‍िश’ ! अद्भुत लेकिन भयानक नजारा, देखें-Video

आमतौर पर बारिश के दौरान बिजली गिरती है, लेकिन क्या आपने कभी बिजली चमकते हुए देखी है? जी हां, जरूर देखी होगी लेकिन बिजली की बारिश? शायद ही देखी होगी. क्‍योंकि कुछ मिनट तक चमकने के बाद बिजली शांत हो जाती है. लेकिन तुर्की में बीते दिनों अप्रत्‍याश‍ित नजारा कैमरों में कैद हुआ. जो देखने में अद्भुत लेकिन भयानक दिख रहा था. सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

आपने बिजली गिरने की कई घटनाएं देखी होंगी, लेकिन बिजली गिरने का ऐसा दुर्लभ नजारा आपने शायद ही कभी देखा होगा. एक ही समय में 100 से अधिक बार बिजली गिरी. करीब 50 मिनट तक बिजली की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश होती रही. आवाज इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में लगा कि बम‍ गिराए जा रहे हैं. इस वीडियो को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यह घटना 16 जून 2023 की है. आधी रात को 50 मिनट तक बिजली गुल रही. बिजली तीन प्रकार की थी. एक आसमान में चमक के साथ आती थी और गायब हो जा रही थी. दूसरी तेज आवाज के साथ शुरू हो रही थी और आसमान में ही गायब हो जा रही थी. लेकिन तीसरी तेज आवाज के साथ जमीन पर आ रही थी. पानी में गिर रही थी.

” isDesktop=”true” id=”6608695″ >

कब होती ऐसी घटना
घटना तुर्की के मुदन्या शहर में हुई. एस्ट्रोफोटोग्राफर उगर एकीजलर ने इस अद्भुत दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया. उन्होंने घर की छत पर कैमरा लगा रखा था. टाइम लैप्स मोड सेट करते हुए वह वहां से चले गए. कैमरे में रिकॉर्ड हुए नजारे को देखकर वह भी दंग रह गए. 2022 के एक अध्ययन के अनुसार, इस तरह के बिजली के हमले तब होते हैं जब आकाश और जमीन के बीच तेज प्रवाहकीय ऑक्सिन कणों से बिजली टकराती है. जो बिजली गिरा देते हैं. पूरी दुनिया में हर साल 140 मिलियन बिजली गिरती है. यानी एक दिन में करीब 30 लाख बार. प्रत्येक बिजली में 10 मिलियन से 100 मिलियन वोल्ट का वोल्टेज होता है. तापमान 10 हजार डिग्री सेल्सियस से 22 हजार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More