अजित पवार ने NCP अध्यक्ष पद पर गड़ाई नजर, अब और नहीं रहना चाहते विधानसभा में नेता विपक्ष

मुंबई. राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता अजित पवार महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद छोड़ना चाहते हैं. इसके बजाय, वह एनसीपी में ही कोई वरिष्ठ पद चाहते हैं और प्रबल इच्छा पार्टी अध्यक्ष के पद की है.

अजित पवार ने बुधवार को मुंबई के शनमुखानंद ऑडिटोरियम में शरद पवार के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा, ‘मुझे नेता प्रतिपक्ष पद में कोई लगाव नहीं था. मुझे यह जिम्मेदारी दी गई. अब एक साल हो गया है. कुछ लोग कहते है कि मैं आक्रमक नहीं रहता. अब क्या मैं उनका गला जाकर पकड़ लूं. मुझे कहना है कि मुझे नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त और पार्टी संगठन में कोई भी जिम्मेदारी दीजिए. छोटी ही जिम्मेदारी दीजिए और फिर देखिए.’

शरद पवार ने नहीं दी थी भतीजे अजित को कोई बड़ी जिम्मेदारी
एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार द्वारा सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के कुछ दिनों बाद अजित पवार का यह बयान आया है. यह पहला मौका है जब एनसीपी में ‘कार्यकारी अध्यक्ष’ का पद बनाया गया है.

कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर सुले को महाराष्ट्र, हरियाणा और पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि प्रफुल्ल पटेल को गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई. दोनों नेता लोकसभा और राज्यसभा में एनसीपी का प्रतिनिधित्व करते हैं और दूसरे पार्टियों के साथ उनके अच्छे संपर्क हैं. Fन अहम घोषणाओं के बीच शरद के भतीजे अजित पवार को कोई अहम जिम्मेदारी नहीं दी गई.

अजित पवार को नई जिम्मेदारियां मिलने की उम्मीद
शीर्ष नेताओं का मानना है कि आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए शरद पवार ने इस फैसले को पहली चुनावी रणनीति के तौर पर लिया है. उन्हें यह भी उम्मीद है कि एक बार जब सीनियर पवार महाराष्ट्र पर फैसला कर लेंगे, तो अजित पवार को सभी जिम्मेदारियां दी जाएंगी, क्योंकि वह राज्य में पार्टी का चेहरा हैं.

पार्टी के नेताओं को यह भी लगता है कि पवार ने पहले ही पार्टी में एक स्वाभाविक विभाजन कर दिया है, जहां सुले राष्ट्रीय राजनीति देख रही हैं और अजित राज्य की राजनीति देख रहे हैं.

नई नेतृत्व टीम सुले और पटेल के साथ मिलकर काम करेगी, लेकिन दोनों नेताओं पर शरद पवार के काम को जारी रखने और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है.

Tags: Ajit Pawar, Maharashtra, NCP, Sharad pawar

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More