
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को बर्मिंघम में खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में एक गलती का बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. आईसीसी ने स्लो ओवर रेट के लिए दोनों टीमों पर जुर्माना लगाया है. दोनों टीमों के खिलाड़ियों की 40 फीसदी मैच फीस के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2-2 अंक भी काटे गए हैं.
ऑस्ट्रेलिया ने WTC की तीसरी साइकिल के तहत खेली जा रही एशेज सीरीज के पहले टेस्ट को जीतकर 12 अंक हासिल किए थे. लेकिन, आईसीसी के जुर्माने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के खाते में 10 अंक ही रह गए हैं. वहीं, इंग्लैंड को तो और बड़ा नुकसान हो गया. उसके भी 2 अंक काटे गए हैं, जिसका मतलब ये है कि इंग्लिश टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र (2023-25) में सभी आठों टीमों से पीछे हो गई है.
.
Tags: Ashes, England vs Australia, World test championship
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 13:25 IST






