Success Story: 4 साल पहले जिसने किया था रिजेक्ट, UPSC पास करने के बाद लिया इंटरव्यू

Success Story, Aashna Chaudhary UPSC: प्रोफेसर की बेटी, डीपीएस और दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई, यूपीएससी सीएसई 2022 में 116वीं रैंक… यह है हापुड़ जिले के पिलखुवा की रहने वाली आशना चौधरी का प्रोफाइल. ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ आशना खुलकर जिंदगी जीने पर यकीन रखती हैं. वह जिंदगी में आईं चुनौतियों को लंबे समय तक दिमाग पर हावी नहीं रखती हैं. अपनी यूपीएससी जर्नी के दौरान भी वह हमेशा पॉजिटिव रहीं. उनका यही एटिट्यूड उनकी कामयाबी की कड़ी बना.

01

Aashna Chaudhary UPSC Success Story: लाखों की भीड़ में अपनी एक अदद पहचान बना पाना आसान नहीं होता है. यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा में कुल 933 उम्मीदवार सफल हुए हैं (UPSC CSE 2022 Result). इनमें से एक आशना चौैधरी भी हैं. वह उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा की रहने वाली हैं. वह ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ का परफेक्ट हैं (Beautiful UPSC Topper). 4 साल पहले जोश टॉक्स ने उन्हें एनालिस्ट की पोस्ट पर रिजेक्ट कर दिया था, UPSC पास करने के बाद उन्हीं ने आशना का इंटरव्यू किया.

02

Aashna Chaudhary Biography: आशना चौधरी खुद को ‘PhD Family’ का हिस्सा बताती हैं. इसका मतलब है कि उनके घर में ज्यादातर लोग पीएचडी हासिल किए हुए प्रोफेसर हैं. ऐसे में उन पर भी खुद को साबित करने का काफी दबाव था. उनके पिता पर सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) और खास तौर पर सिविल सर्विसेस का काफी प्रभाव था. ऐसे में आशना चौधरी भी यूपीएससी सिविल सेवा की तरफ आकर्षित हो गईं.

03

Aashna Chaudhary Education: आशना चौधरी ने गाजियाबाद में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है. उन्होंने ह्यूमैनिटीज विषयों के साथ 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी. इसके बाद 2019 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज इंग्लिश लिटरेचर में ऑनर्स किया था (Delhi University). फिर 2023 में नई दिल्ली में स्थित साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर्स किया है (South Asian University). आशना ने ग्रेजुएशन के बाद 1 साल का ब्रेक लेकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की थी.

04

Aashna Chaudhary UPSC: आशना चौधरी यूपीएससी परीक्षा के अपने पहले और दूसरे अटेंप्ट में असफल हो गई थीं. पहले अटेंप्ट के लिए उन्होंने 1 साल का ब्रेक लिया था और लगभग 5 महीने तक वाजीराम एंड रवि के ऑनलाइन पोर्टल पर खुद को एनरोल किया था. उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद ही यूपीएससी परीक्षा देने का फैसला लिया था. इसके लिए उन्होंने पूरे सिलेबस को स्कैन किया था, पिछले सालों के प्रश्न पत्र देखे थे और फिर अपनी स्ट्रैटेजी बनाई थी.

05

Aashna Chaudhary UPSC Rank: आशना चौधरी ने यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा में अपने तीसरे अटेंप्ट में 116वीं रैंक हासिल की है. वाजीराम एंड रवि के पोर्टल के अलावा वह Unacademy की T20 फ्री टेस्ट सीरीज भी देती थीं (Unacademy T20 Current Affairs). इससे उन्हें करेंट अफेयर्स की तैयारी करने और नोट्स बनाने में मदद मिलती थी. उनकी मां को लगता था कि वह पहले प्रयास में असफल होने के बाद इसकी तैयारी छोड़ देंगी लेकिन आशना ने गिव अप नहीं किया था.

06

UPSC Exam Preparation Tips: आशना चौधरी मास्टर्स की पढ़ाई के साथ रोजाना 4-8 घंटे यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए डेडिकेट करती थीं. वह बहुत खुशमिजाज और पॉजिटिव हैं. वह लाइफ में आईं चुनौतियों या परेशानियों को खुद पर हावी नहीं होने देती हैं. वह परेशान होने पर कॉमेडी वीडियो देखकर अपना मूड फ्रेश करती थीं. आशना यूपीएससी उम्मीदवारों को सलाह देती हैं कि अपना प्लान बी हमेशा तैयार रखना चाहिए. फिलहाल वह सर्विस और कैडर एलोकेशन का इंतजार कर रही हैं.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More