गर्मियों में बिताना चाहते हैं खूबसूरत शाम तो जमेशदपुर की इस लेक में आइए, स्ट्रीट फूड के साथ ट्रिप बनेगी खास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आकाश कुमार/जमशेदपुर. यह बात हम सब जान रहे है कि इस साल गर्मी अपनी सारी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और लोग गर्मी से बेहाल हो रहे है. ऐसे में लोग ठंडक की खोज में शहर से दूर जाते हैं तो वहीं कई लोग हिल स्टेशन जाना पसंद करते हैं. अगर आप भी अपनी पूरे दिन की थकान को दूर करना चाहते हैं और इस गर्मी में कहीं शांत और ठंडा जगह खोज रहे ताकि आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिता सके तो आपके लिए जमशेदपुर की धत्किदि में बेलडीह लेक एक अच्छा ऑप्शन हो सकता.

अक्सर अपने खास दोस्तों के साथ इस जगह में शाम बिताते हैं. यह लेक चारों ओर पेड़ों से घिरा हुआ है. खास बात यह है कि यहां पर कई सारे खाने-पीने की दुकानें लगती है. जिसमें चाट, गोलगप्पा, पापड़ी, चाय, चौमिन, मंचूरियन जैसे व्यंजन उपलब्ध है.

लेक के चारों ओर है  फुटपाथ
लेक के चारों ओर फुटपाथ भी बना हुआ है. जिसमें लोग सुबह मॉर्निंग वॉक करते हैं. वहीं शाम के समय इवनिंग वॉक के साथ-साथ टाइम स्पेंड करने भी आते हैं. इस लेक में कई सारी मछलियां भी है जिसे बरसात के बाद यहां के मेंबर्स पकड़ते भी हैं. मछलियों की प्रजातियों की बात करें तो यहां पर रोहूं, मांगूर, तेलपिया जैसी मछली उपलब्ध है. जब यहां के मेंबर्स के द्वारा मछली पकड़ा जाता है तभी देखने वालों की काफी भीड़ उमड़ पड़ती है. इसमें कई सारी बड़ी-बड़ी मछलियां भी उपलब्ध है. जिसकी देखभाल यहां के कमेटी मेंबर के द्वारा किया जाता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 12:19 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें