
नई दिल्ली. 1 करोड़ रुपये से अधिक की आमदनी दिखाने वाले टैक्सपेयर्स (Crorepati Taxpayers) की संख्या वित्त वर्ष 2023-24 के पहले माह में 739 हो गई है. पिछले साल इस दौरान इनकी संख्या महज 44 थी. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) के मुताबिक, इस तरह इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने वाले करोड़पति की संख्या में 1579 फीसदी का इजाफा हुआ है. हाल ही में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने वित्त वर्ष 2023-24 के पहले माह में सभी 6 कैटेगरी के टैक्स फाइल करने वालों के डेटा जारी किए हैं.
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक, अप्रैल में कुल 3.85 लाख टैक्सपेयर्स अपना रिटर्न फाइल कर चुके हैं. कैटेगरी वाइज बात करें तो 5 लाख रुपये तक की आय वाले टैक्सपेयर्स की संख्या में 85.80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इस साल इनकी संख्या अप्रैल 2023 में 3,24,891 रही, जो अप्रैल 2022 में केवल 1,74,852 थी.
5 से 10 लाख रुपये तक की आय वाले टैक्सपेयर्स की संख्या में 130 फीसदी की बढ़ोतरी
5 से 10 लाख तक की आय वाले रिटर्न फाइलर की संख्या में जहां 130 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. 10 से 20 लाख रुपये तक की आय वाले टैक्सपेयर्स की संख्या में 349 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. 20 लाख से 50 लाख तक की आय की श्रेणी में टैक्स फाइलर की संख्या में 724.36 फीसदी का इजाफा हुआ है.
50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक की आय वाले 616 टैक्सपेयर्स
50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक की आय वाले टैक्स रिटर्न फाइलर की संख्या में 2,578.25 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली. अप्रैल 2023 में इनकी संख्या 616 रही, जो अप्रैल 2022 में महज 23 थी.
टैक्स कलेक्शन में जोरदार उछाल
बता दें कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 के एक अप्रैल से 17 जून के बीच भारत के डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में जोरदार उछाल दर्ज किया गया है. वित्त मंत्रालाय के मुताबिक, इस दौरान भारत का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 11.18 फीसदी बढ़कर 3.79 लाख करोड़ रुपये हो गया.
.
Tags: Income tax, Income tax department, Income tax return, ITR, Taxpayer
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 17:46 IST






