क्रिकेट के पिच पर खून! सचिन की गेंद पर हरगोविंद क्लिन बोल्ड, तिलमिलाए बैटर ने कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां गांव के लड़कों के बीच चल रहा क्रिकेट का मैच अचानक खूली खेल में तब्दील हो गया. दरअसल, सचिन नामक लड़का हरगोविंद नामक लड़के को गेंद डाल रहा था. इस दौरान सचिन की एक गेंद पर हरगोविंद क्लिन बोल्ड हो गया. हरगोविंद को बोल्ड होना इतना नागवार गुजरा कि वह अपने भाई के साथ मिलकर मैदान में ही सचिन से भिड़ गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया.

पुलिस के मुताबिक घटना जिले के घाटमपुर इलाके के रेवन्ना इलाके में डरा राठी खला सा गांव की है. गांव में सोमवार की शाम करीब 5 बजे कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे. हरगोविंद नाम का लड़का बैटिंग और सचिन बॉलिंग कर रहा था. सचिन ने अपनी तेज गेंदबाजी से हरगोविंद को क्लिन बोल्ड कर दिया. इससे हरगोविंद गुस्से में गया और मारपीट करने लगा.

इस दौरान हरगोविंद का भाई भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर सचिन का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. हत्या की सूचना पर सचिन के परिजन दौड़ते हुए ग्राउंड में आए और उसे उठा कर घाटमपुर हॉस्पिटल ले गए.जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. एसीपी दिनेश शुक्ला ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है. लाश कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा दिया गया है. तहरीर के हिसाब से ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. हत्या करने वाला हरगोविंद और उसका भाई मौके से फरार है.

Tags: Cricket, Kanpur news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More