
हाइलाइट्स
बाजार में कई तरह के हेलमेट बिक रहे हैं.
अब हेलमेट ब्लुटूथ और कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आ रहे हैं.
हाल ही में एक जबरदस्त आयरन मैन बाइक हेलमेट लाॅन्च हुआ है.
Bike Helmet: आपने आयरन मैन की फिल्मों में आयरन मैन को एक स्पेशल सूट और हेलमेट पहनकर दुश्मनों से लड़ते देखा होगा. दरअसल, आयरन मैन की फिल्मों की लोकप्रियता की एक खास वजह आयरन मैन की हेलमेट वाली स्पेशल सूट है जिसे पहनकर वह हवा में उड़ते हुए दुश्मनों का सफाया करता है. हालांकि, ये असल जिंदगी में तो मुमकिन नहीं हैं, लेकिन एक कंपनी ऐसी है जो आपको आयरन मैन के जैसे हवा में उड़ने का तो नहीं लेकिन आयरन मैन के जैसे दिखने का मौका जरूर दे रही है.
हाल ही में XSociety नाम की एक कंपनी ने आयरन मैन हेलमेट को लॉन्च किया है जिसे पहनने के बाद आप आयरन मैन जैसा फील करेंगे. खास बात यह है कि ये हेलमेट सिर्फ आयरन मैन के जैसा दिखता ही नहीं बल्कि काम भी करता है. यह एक साधारण हेलमेट नहीं बल्कि आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से लैस हेलमेट है जो बाइक चलाते समय राइडर को कई तरह की जानकारियां देता है.
इस हेलमेट में क्या है खास?
कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की पहली वॉइस एक्टिवेटिड आयरन मैन हेलमेट है. यानी ये हेलमेट वॉइस कमांड पर ऑपरेट होता है. आयरन मैन की तरह ‘हे जार्विस’ बोलने पर यह हेलमेट एक्टिवेट हो जाता है. सिर्फ वॉइस कमांड के जरिये ये हेलमेट आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की मदद से बाइक की स्पीड, टेम्प्रेचर, सामने आने वाली रुकावटों और कई तरह की जानकारियों को हेलमेट के अंदर लगे स्क्रीन पर दिखाता रहता है. हेलमेट के अंदर स्पीकर और ब्लूटूट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी है.
हेलमेट में दिए गए आंखों के रंग को भी वॉइस कमांड से बदला जा सकता है. इसके अलावा हेलमेट के साथ एक रिमोट की भी मिलती है जिससे इसे ऑपरेट करना और भी आसान हो जाता है. कंपनी का दावा है कि हेलमेट सभी तरह के रोड सेफ्टी स्टैंडर्ड को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया है. कंपनी के अनुसार इसे बनाने में रीइन्फोर्स्ड पॉलीमर, हाई क्वालिटी मटेरियल और इम्पैक्ट रेसिस्टेंट अलॉय का इस्तेमाल किया गया है. कीमत की बात करें तो इसे ‘द ग्रे टेक्नोलॉजीज’ नाम की वेबसाइट पर 24,000 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है.
.
Tags: Auto News, Car Bike News, Helmet
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 14:25 IST






