Eid al-Adha 2023: बिपरजॉय के बावजूद नजर आया चांद, 29 जून को मनाई जाएगी बकरीद


हाइलाइट्स

जिलहिज्जा का जयपुर में चांद नजर आया
29 जून को मनाई जाएगी बकरीद
सेंट्रल हिलाल कमेटीने बैठक के बाद किया ऐलान

जयपुर. राजधानी जयपुर में ईद उल अजहा का चांद नजर आ गया है. इस्लामिक महीने जिल हज्ज के लिए आज शाम लोग छतों से चांद देखने के लिए इंतजार कर रहे थे. हालांकि, बिपरजॉय की वजह से मौसम में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. आसमान में मौजूद बादलों के डेरे के बावजूद शाम को चांद नजर आ गया. इसके बाद बैठक कर 29 जून को बकरीद मनाए जाने का ऐलान किया गया.

इससे पहले चांद को लेकर राजधानी जयपुर में सेंट्रल हिलाल कमेटी की ओर से आयोजित बैठक के बाद चांद नजर आने का औपचारिक ऐलान किया गया. ऐसे में इस्लामिक महीने की 1 तारीख मंगलवार को होगी जबकि 10 जिल हज्ज की तारीख 29 जून को बकरीद का त्यौहार 10 जिला हज्ज को मनाया जाता है.

10 जिला हज्ज को मनाई जाती बकरीद
बता दें इस्लामिक महीने के अनुसार बकरीद 10 जिला हज्ज को मनाई जाती है. ऐसे में बकरीद इस बार 29 जून को मनाई जाएगी. हिलाल कमेटी में ऐलान करते हुए लोगों से अपील भी की है कि बकरीद के दौरान साफ सफाई और देश के अन्य सभी धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखते हुए अपने धार्मिक कार्य करें.

अमन-शांति की करते दुआ
जयपुर शहर मुफ्ती मुहम्मद ज़ाकिर नोमानी ने कहा है कि ये बहुत मुबारक त्यौहार है जो हमे नबी इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत है. वहीं जमीअत उलेमा राजस्थान के प्रवक्ता मुफ़्ती हबीबुल्लाह ने कहा कि इस मुबारक मौके पर देश मे अमन, चैन और खुशहाली की दुआ करते हैं.

29 जून को मनेगी ईद-उल-अजहा
सेंट्रल हिलाल कमेटी द्वारा बैठक के बाद 29 जून को ईद-उल-अजहा मनाने पर निर्णय लिया गया है. वहीं इस दौरान आपस में एकता और भाईचारा निभाने के साथ ही देश के अन्य सभी धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखने की भी बात कही गई है.

Tags: Bakra Eid, Bakrid, Jaipur news, Rajasthan news in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More