विराट कोहली के लिए 18 जून बुरा सपना, कप्तानी पर लग गया था धब्बा, जडेजा भी बने थे टारगेट



भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में दोनों देशों के फैंस की आंखे टीवी पर जमी होती हैं फिर चाहे कोई भी फॉर्मेट हो. दोनों देशों के लिए यह मुकाबला काफी अहम होता है क्योंकि दोनों देशों के प्रशंसक किसी भी हालत में हार नहीं चाहते. (AP)

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है लेकिन क्या होगा जब पाकिस्तान जैसी टीम से ब्लू आर्मी को बड़े मंच पर हार झेलनी पड़े? इसका सबसे बड़ा उदाहरण है 18 जून 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच है. जब पाकिस्तान ने भारत को एकतरफा अंदाज में धूल चटा दी थी. जिसके बाद विराट कोहली की कप्तानी पर धब्बा लग गया. (AFP) इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया. फिर क्या पाकिस्तान के बैटर्स ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी. अजहर अली (59), फखर जमां (114), बाबर आजम (46) और मोहम्मद हफीज (57) की बड़ी पारियों की बदौलत टीम ने 338 रन का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा कर दिया. (Babar Azam/Instagram) लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. रोहित शर्मा से लेकर एमएस धोनी तक कोई भी बैटर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. शिखर धवन और युवराज सिंह ने 22 रन बनाए. विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर पाए. लेकिन एक दौर था जब हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तान को टेंशन में डाल दिया था. (Virat Kohli/Instagram) हार्दिक पंड्या ने चौकों-छक्कों की बरसात से महज 43 गेंद में 76 रन ठोक दिए थे. वहीं, दूसरे छोर पर मौजूद रवींद्र जडेजा उनका साथ दे रहे थे. लेकिन जडेजा की एक गलती पूरी भारतीय टीम पर भारी पड़ गई. हार्दिक पंड्या बदकिस्मती से रन आउट हो गए और पूरी टीम महज 158 रन पर ही सिमट गई. AP हार्दिक अपना विकेट खोने के बाद काफी निराश भी नजर आए. वहीं, फैंस ने भी रवींद्र जडेजा को निशाना बनाया. एक तरफ विराट की कप्तानी पर सवाल उठे तो दूसरी तरफ जडेजा की जमकर आलोचना हुई. फाइनल में पाकिस्तान से हार विराट की कप्तानी पर एक गहरा काला धब्बा साबित हुई. (AP) विराट कोहली की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान भी टीम इंडिया को 10 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. विराट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हार झेलने वाले पहले कप्तान साबित हुए थे. कोहली ने इसके बाद टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी. वहीं, टेस्ट और वनडे की कप्तानी से भी कोहली ने किनारा कर लिया था. (ap)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More