Federal Scapia Co-branded Credit Card: कोई ज्वाइनिंग या एनुअल फीस नहीं, मिलेगा अनलिमिटेड एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस का फायदा, जानें कार्ड के और फीचर्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

अनलिमिटेड एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा
कोई ज्वाइनिंग या एनुअल फीस नहीं
कॉन्टैक्टलेस टेक्नोलॉजी से लैस है कार्ड

नई दिल्ली. हाल ही में प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक ने फिनटेक कंपनी स्कैपिया टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड (Scapia Technology Private Limited) के साथ मिलकर एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. इस कार्ड का नाम फेडरल स्कैपिया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड (Federal Scapia Co-branded Credit Card) रखा गया है. यह कार्ड कॉन्टैक्टलेस टेक्नोलॉजी से लैस है जिससे ग्राहकों को ‘टैप एंड पे’ की सुविधा भी मिलती है यानी कार्ड को स्वाइप किए बिना पीओएस मशीन पर केवल टैप करके पेमेंट किया जा सकता है.

यह एक लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड है. कार्ड के लिए कोई ज्वाइनिंग या एनुअल फी नहीं है. इस कार्ड को उन सभी मर्चेंट आउटलेट या ऑनलाइन वेबसाइट पर इस्तेमाल किया जा सकता है, जो वीजा कार्ड स्वीकार करते हैं.

ये भी पढ़ें- Myntra Kotak Credit Card: मिंत्रा पर मिलेगा 7.5% इंस्टैंट डिस्काउंट, PVR टिकट पाने का भी मौका, जानें कार्ड की और खासियतें

कार्ड के खास फीचर्स-
>> Scapia App से इस क्रेडिट कार्ड के जरिए ट्रैवल बुकिंग पर 20 फीसदी स्कैपिया कॉइन (रिवॉर्ड रेट- 4 फीसदी) मिलते हैं.
>> फेडरल स्कैपिया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के जरिए अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन खर्च पर 10 फीसदी स्कैपिया कॉइन (रिवॉर्ड रेट- 2 फीसदी) मिलते हैं.
>> फेडरल स्कैपिया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के जरिए इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर कोई फॉरेक्स मार्कअप फी नहीं लगेगा.
>> कार्ड होल्डर को साल में अनलिमिटेड कॉम्प्लिमेंट्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा मिलती है. हालांकि इस सुविधा को पाने के लिए महीने में इस कार्ड के जरिए कम से कम 5 हजार रुपये खर्च करने होंगे.
>> 5 स्कैपिया कॉइन 1 रुपये के बराबर होता है. आप इन्हें स्कैपिया ऐप पर फ्लाइट और होटल बुक करने के लिए रिडीम कर सकते हैं.

Tags: Cashback Offers, Credit card, Save Money

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें