Jhansi News: एक पत्नी और दो दावेदार… थाने में 6 घंटे तक हुई लड़ाई…. माजरा सुन पुलिस भी चकराई… पढ़ें कैसे हुआ फैसला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

रानीपुर चौकी की पुलिस उस समय असहज हो गई, जब एक युवती पर दो लोगों ने दावा कर दिया
करींब 6 घंटे तक बहस के बाद पिंकी की सहमति से उसे दूसरे पति के साथ भेज दिया गया

झांसी. उत्तर प्रदेश के झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर चौकी की पुलिस उस समय असहज हो गई, जब एक युवती पर दो लोगों ने दावा कर दिया. कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पिंकी को लेकर दो युवक आपस में पुलिस चौकी के अंदर ही उलझ गए. जालौन  निवासी एक युवक ने पिंकी नाम की युवती पर अपना दावा करते हुए कहा कि झांसी में एक साल पहले एक शादी सम्मेलन में उसकी शादी हुई थी, लिहाजा वो उसकी पत्नी है. वहीं पुलिस चौकी में मौजूद मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ही रहने वाले दूसरे युवक ने दावा करते हुए कहा कि पिंकी अब उसकी पत्नी है. दूसरे युवक ने दावा किया कि पिंकी से कोर्ट मैरिज हुई है. एक युवती पर दो लोगों के दावेदारी से रानीपुर चौकी इंचार्ज भी परेशान हो गए.

तकरीबन 6 घंटे तक पिंकी के लिए उसके दो पति आपस में लड़ते झगड़ते रहे. रानीपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज भी इस फैसले को नहीं ले पाए कि आखिर पिंकी किसकी पत्नी है. मामले को बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने फौरी तौर पर फिलहाल पिंकी को उसके दूसरे पति के साथ भेज दिया है. पहले पति ने अपनी शिकायत रानीपुर पुलिस चौकी में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है.

उधर पिंकी का कहना है कि उसका पहला पति उसके पास शराब के नशे में आकर मारपीट करता था. एक साल तक पति की प्रताड़ना बर्दाश्त की. जब हालात बेकाबू होने लगे तो पहले पति को छोड़ने का फैसला लेकर रानीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में ही रहने वाले एक दूसरे युवक से कोर्ट मैरिज करनी पड़ी. पिंकी का यह भी कहना है कि वह बालिग़ है अपने दूसरे पति के साथ रहना चाहती है. पिंकी की मंशा को भांपते  हुए पुलिस ने भी बिना देर किए पिंकी को उसके दूसरे पति के साथ भेज दिया और पहले पति को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे जेल भेज दिया.

Tags: Jhansi news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें