JEE Advanced result 2023: ऋषि कालरा ने हासिल की 3rd रैंक, JEE Main में भी थे 100 परसेंटाइल, रोज इतने घंटे करते थे पढ़ाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


JEE Advanced result 2023 Toppers Success Story: जेईई एडवांस्ड 2023 के रिजल्ट में टॉप 10 में यूपी के गाजियाबाद के 2 स्टूडेंट्स शामिल हैं. जहां ऋषि कालरा ने जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल की है. वहीं मलय केडिया की 8वीं रैंक आई है. खास बात यह रही कि दोनों ने जेईई मेन में भी 100 परसेंटाइल हासिल किए थे.

ऋषि गाजियाबाद जिले के लैंड क्राफ्ट सोसायटी के रहने वाले हैं. जेईई मेन का रिजल्ट आने के बाद उन्होंने बताया था कि, वह परीक्षा की तैयारी के लिए रोजाना 10-12 घंटे की पढ़ाई करते थे. उन्हें भरोसा था कि उनके परीक्षा में अच्छे परिणाम ही जाएंगे. जेईई मेन में शानदार प्रदर्शन के बाद अब जेईई एडवांस्ड में भी उन्होंने अपना कमाल दिखाया है.

रिसर्च फील्ड में जाने का है सपना
ऋषि आगे रिसर्च फील्ड में जाने की इच्छा रखते हैं. इसके अलावा वह अपना स्टार्टअप भी शुरू करना चाहते हैं. उन्होंने डीपीएसजी मेरठ रोड स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की है. उनके पिता एनेस्थेटिस्ट स्पेशलिस्ट हैं. वही उनकी मां चाइल्ड स्पेशलिस्ट हैं.

मलय केडिया का कमाल
इधर गाजियाबाद के ही मलय केडिया ने जेईई एडवांस्ड में 8वीं रैंक हासिल की है. उनके भी जेईई मेन में 100 परसेंटाइल आए थे. मलय ने 12वीं में भी 98.6 फीसदी अंक हासिल किए थे. उनकी पूरी स्टोरी जानने के लिए यहां क्लिक करें.

ये भी पढ़ें-
JEE Advanced Result 2023: 1.8 लाख में से 43 हजार से अधिक ने किया क्वालीफाई, जानें कौन सा जोन सबसे आगे
JEE Advanced Topper List 2023 Released: जेईई एडवांस्ड की टॉपर्स लिस्ट जारी, देखें यहां किसको कौन सा रैंक मिला

Tags: Education, JEE Advance

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें