MP: 1 जुलाई से शुरू होंगे 1-5वीं क्लास के स्कूल, 6-12वीं तक की कक्षाओं का टाइम बदला, सरकार ने किए ये बदलाव

भोपाल. भीषण गर्मी का कहर देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूलों को देर से खोलने का फैसला किया है. सरकार फैसले के मुताबिक, पांचवीं तक के स्कूल 1 जुलाई से शुरू होंगे. कक्षा 6 से 12वीं तक के स्कूलों में कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक सुबह ही लगाई जाएंगी. स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मावकाश को बढ़ाने का निर्णय लिया है. कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक विद्यालय 1 जुलाई 2023 को खुलेंगे और कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यालयों में कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक सुबह की पाली (मॉर्निंग शिफ्ट) में संचालित होंगीं. कक्षा पांचवी की परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार होंगी. 1 जुलाई 2023 से सभी विद्यालय नियमित समय सारणी के अनुसार संचालित होंगे.

Tags: Bhopal news, Mp news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More