
मुंबई. सनी देओल के बेटे करण देओल आज यानी 18 जून को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वह अपने घर से बारात लेकर निकल चुके हैं. देओल परिवार में शादी का जोश जोरों पर है. करण की शादी का वीडियो सामने आ चुका है. वीडियो में करण को घोड़ी पर सवार देखा जा सकता है. वहीं, सनी देओल, बॉबी देओल और अभय देओल को पगड़ी पहने देखा जा सकता है. वहीं देओल परिवार की बहुएं भी सजी-धजी दिखीं. करण की शादी से उनके दादा और एक्टर धर्मेंद्र देओल भी काफी खुश दिखें.
करण देओल की बारात में धर्मेंद्र को बारातियों के बीच झूमते हुए देखा गया. ऐसा लगता है कि यह देओल्स फैमिली के लिए एक भव्य सेरेमनी हो रही है. क्योंकि देओल परिवार की सबसे कम उम्र के मेंबर्स में से एक की शादी हो रही है. पैपराजी विरल भयानी ने करण देओल की शादी के वीडियोज शेयर किए हैं.
.
Tags: Karan Deol, Sunny deol
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 11:44 IST






