Street Food: मधुबनी में यहां लिट्टी के साथ चखें टेस्टी चिकन, महज इतने रुपये में भर जाएगा पेट


राजाराम मंडल/मधुबनी. बिहार के फेमस डिश लिट्टी का नाम सुनते ही इसको खाने से कोई मना नहीं करता है. यही कारण है कि यहां लिट्टी और उसके सपोर्टिंग आइटम को लेकर लगातार एक्सपेरिमेंट होते रहते है. कहीं सेकुआ लिट्टी के साथ चोखा खिलाया जाता है, तो कहीं लिट्टी के साथ चने का घुघनी खिलाया जाता है. कहीं-कहीं तो लिट्टी के साथ छोला भी परोसा जाता है. मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी के मिथिला ढाबा में लिट्टी के साथ चिकन सर्व किया जाता है. इस नये प्रयोग को यहां के लोग हाथों हाथ ले रहे हैं.

अंधराठाढ़ी स्थित पुराने हॉस्पिटल के पास मिथिला ढाबा रेस्टोरेंट में  आपको पूरे बिहार से अलग लिट्टी खाने को मिलेगा. लिट्टी के साथ चिकन वाला कॉम्बिनेशन यहां हाल ही में शुरू किया गया है, लेकिन कम समय में ही इस डिश ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है. चिकन-लिट्टी डिश को खाने के लिए यहां बहुत भीड़ जुटती है.

70 रुपए में खाएं लिट्टी के साथ चिकन

मिथिला ढाबा के मालिक शंकर जी ने बताया कि शायद ही आपने चिकन के साथ लिट्टी का कॉम्बिनेशन देखा होगा. हमने यह नया एक्सपेरिमेंट किया है. इसके लिए समस्तीपुर से कारीगर बुलवाये गये हैं, जो पहले कोलकाता में काम करते थे. यहां आपको गर्मा-गर्म लिट्टी के साथ चिकन करी खाने को मिलेगा, लेकिन ऑर्डर के अनुसार.

उन्होंने बताया कि चिकन-लिट्टी डिश सिर्फ 70 रुपये में खिलाया जाता है. इसमें दो पीस लिट्टी और दो पीस चिकन होता है. शंकर जी बताते हैं कि उन्होंने दो दिन सिर्फ ट्राई करने के लिए यह डिश बनाया था, लेकिन लोगों ने इसे खूब पसंद किया और पैक करवा कर घर भी ले गए. तब से उनके रेस्टोरेंट में यह डिश रेगुलर बनाया जाने लगा है.

Tags: Bihar News in hindi, Food 18, Local18, Madhubani news, Street Food

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More