VIDEO: सत्यव्रत और साक्षी ने बताई आंदोलन की पूरी ABCD, कांग्रेस का नहीं है कोई हाथ, बीजेपी लीडर ने ली थी परमिशन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

सत्यव्रत-साक्षी ने बताई आंदोलन की पूरी ABCD
कांग्रेस का नहीं है कोई हाथ, बीजेपी लीडर ने ली थी परमिशन

नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ आंदोलन कर पहलवानों में शामिल साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह अपना विचार लोगों के सामने रखते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस वीडियो के माध्यम से लोगों के सामने आंदोलन की पूरी हकीकत एवं इसके हर पहलू के बारे में बातचीत की है.

सत्यव्रत कादियान ने बातचीत करते हुए कहा कि हमपर आरोप लगाए जा रहे हैं कि यह आंदोलन कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुडा के कहने पर किया गया है. लेकिन यह सच नहीं है. इसकी शुरुआत जनवरी माह में की गई थी. इस दौरान इसकी परमिशन बीजेपी नेता बबीता फोगाट और तीर्थ राणा ने ली थी. जिसका उन्होंने प्रूफ भी दिखाया है.

Tags: BJP, Brij Bhushan Sharan Singh, Congress, Wrestlers Protest

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें