दिल्‍ली मेट्रो को मिली नई जिम्‍मेदारी, मुंबई मेट्रो की अंडरग्राउंड लाइन-3 का करेगी रखरखाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को अपनी भूमिगत लाइन -3 के संचालन और रखरखाव के लिए 10 साल का अनुबंध दिया है. हाल ही में दिल्ली मेट्रो ने निविदा प्रक्रिया में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में सामने आई है.

एमएमआरसीएल के मुख्यालय में आयोजित किक ऑफ मीटिंग में डॉ. अमित कुमार जैन, निदेशक, संचालन और सेवाएं, डीएमआरसी ने मुंबई मेट्रो के प्रबंध निदेशक अश्विनी भिडे से कहा कि 20 साल से ज्‍यादा अनुभव के साथ दिल्ली में लगभग 400 किलोमीटर नेटवर्क को कवर करने वाली मेट्रो सेवाओं के संचालन के बाद डीएमआरसी अब दिल्ली की जीवन रेखा बन चुकी है. वहीं देश की वित्तीय राजधानी में मुंबई मेट्रो बेहद सुरक्षित, विश्वसनीय और आरामदायक सेवा मुंबई के लोगों को प्रदान कर रही है.

बता दें क‍ि डीएमआरसी 27 स्टेशनों के साथ 33.5 किलोमीटर लंबी लाइन-3 के संचालन नियंत्रण केंद्र, डिपो नियंत्रण केंद्र, स्टेशनों, चलती ट्रेनों के प्रबंधन, ट्रेनों के रखरखाव और सभी मेट्रो सिस्टम इंफ्रास्ट्रक्चर के दैनिक संचालन के लिए जिम्मेदार होगा और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.

वहीं मुंबई मेट्रो लाइन -3 वर्तमान में मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के तहत निर्माणाधीन है और इस साल के अंत से कुछ हिस्सों में चालू होने की उम्मीद है.

Tags: Delhi Metro, Delhi Metro News, Delhi Metro operations

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें