Panchkula News : हरियाणा रोडवेज के बस की टक्कर से बाइक सवार पुलिसकर्मी की मौत, ड्राइवर हुआ फरार

तारा ठाकुर/पंचकूला.पंचकूला में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को हरियाणा रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी. तपती धूप में मृतक पुलिसकर्मी अपने लिए पानी लेकर वापस लौट रहा था कि अचानक तेज रफ्तार से आती हुई हरियाणा रोडवेज की बस ने पुलिसकर्मी की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक पंचकूला में एसपीओ के पद पर तैनात था.

मृतक पुलिसकर्मी की पहचान अरुण कुमार उम्र 45 वर्ष निवासी रायपुर रानी के रूप में हुई है. एसीपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सुचना मिली की सेक्टर-5 के बेला विस्ता चौक के पास एक सड़क दुर्घटना हुई है. जिसमें मोटरसाइकिल सवार पुलिसकर्मी की मौके पर मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मोरनी से पंचकूला आ रही रोडवेज की बस बेला विस्ता चौक को क्रॉस करके सेक्टर-5 के बस स्टैंड की तरह मुड़ रही थी. उसी दौरान बस और बाइक की टक्कर हो गई.चश्मदीद लोगों का कहना है कि बस चालक द्वारा तेज रफ्तार में बस को मोड़ने के चलते यह हादसा हुआ.घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और एसीपी पंचकूला पुलिस सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे.

सड़क हादसे की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि मृतक पुलिसकर्मी का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. पुलिस सड़क हादसे की जांच पड़ताल में जुट गई है.पुलिस अधिकारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और जल्द इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 15:30 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More