धोनी के धुरंधर की मंगेतर के हाथों में है जादू, गजब की हैं कलाकार, पेंटिंग के लिए मिलते हैं कॉन्ट्रैक्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

तुषार देशपांडे ने नाभा गदमवार से की है सगाई.
देशपांडे ने आईपीएल में शानदार गेंदबाजी की थी.

नई दिल्ली. क्रिकेट जगत में आईपीएल के बाद शादी का माहौल बना हुआ है. आईपीएल खत्म होते ही ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे युवा प्लेयर्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं. वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ के बाद अब धोनी का एक और धुरंधर जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगा. हम बात कर रहे हैं युवा पेसर तुषार देशपांडे की, जिन्होंने हाल ही में नाभा गदमवार से सगाई कर ली है. अब सभी के मन में सवाल है कि आखिर नाभा करती क्या हैं?

तुषार देशपांडे की मंगेतर बेहद खूबसूरत ही नहीं बल्कि उनमें टैलेंट भी भरा हुआ है. दोनों की सगाई की बेहद खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं. एक फोटो में दोनों रेट बॉल पकड़कर नजर आ रहे हैं जिसपर रिंग रखी नजर आ रही हैं. नाभा एक आर्टिस्ट हैं उन्होंने ‘Painted Palette’ नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट बना रखा है जिसपर उन्होंने हाथ से बनाई कई पेंटिंग्स शेयर की हैं. इतना ही नहीं, नाभा हाथ से बनी पेंटिग ऑनलाइन सेल भी करती हैं. उन्होंने अपने इस अकाउंट पर कई हाथ से बने शानदार स्केच भी पोस्ट किए हैं.

IPL 2023 में तुषार देशपांडे ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

आईपीएल 2023 में धोनी की कप्तानी में तुषार देशपांडे ने अपना डेब्यू मैच खेला. हालांकि, शुरुआती मुकाबलों में वह काफी नर्वस नजर आए, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की. उन्होंने 16 मुकाबलों में 21 विकेट अपने नाम किए. उन्हें चेन्नई ने 20 लाख के बेस प्राइस में अपने खेमें में शामिल किया था. अब तुषार ने अपने करियर में एक बड़ा कदम बढ़ाया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह गेंदबाज अगले सीजन में कितनी कमाई करता है.

Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Ms dhoni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें