
हरिद्वार. अगर आप भी परेशान है कि गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु को ऐसी क्या चीज भेंट दें, जिससे आपके गुरु प्रसन्न हो जाएं और वह चीज आपके गुरु के दैनिक जीवन में उपयोगी साबित हो, तो ये खबर आपके लिए है. हिंदू कैलेंडर के चौथे महीने आषाढ़ में गुरु पूर्णिमा का पर्व आता है. आषाढ़ माह में पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में हिंदू धर्म से जुड़े लोग मनाते हैं. गुरु पूर्णिमा अपने आध्यात्मिक और शैक्षिक गुरु को समर्पित दिन होता है.
शास्त्रों के अनुसार, गुरु का दर्जा भगवान से भी ऊपर बताया गया है. ऐसे में साल 2023 में 3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा, जिसमें व्यक्ति अपने आध्यात्मिक और शैक्षिक गुरुओं के निमित्त गुरु वंदना और उनके समर्पित होकर कार्य करते हैं. 3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन जब आप अपने गुरु से आशीर्वाद लेने जाएं तब उन्हें उनके अनुसार कुछ वस्तुएं भेंट कर सकते हैं, जो उनके दैनिक दिनचर्या में उपयोगी हो सकें. ऐसे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं कि वह अपने गुरु को ऐसा कौन सा उपहार दें जिससे उनके गुरु के लिए वह वस्तु उपयोगी साबित हो. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आप अपने गुरु को राशि के अनुसार भी भेंट दे सकते हैं, जो उन्हें जरूर पसंद आएगी. ऐसा करने से आपके गुरु काफी प्रसन्न होंगे.
राशि के अनुसार गुरु को ये भेंट दें….
कुंभ राशि: सफेद वस्तुएं जैसे सफेद वस्त्र, मोती, चांदी आदि
मीन राशि: पीले वस्त्र, हल्दी चने की दाल, बेचन आदि.
मकर राशि: पीला वस्त्र दान देने से लाभ मिलेगा.
तुला राशि: शॉल, चादर या फिर कंबल आदि दान करें.
वृश्चिक राशि: माणिक या फिर इस से जुड़ी हुई वस्तुएं दान करें.
सिंह राशि: पांच धातुओं से बनी कोई भी वस्तु दान करने से लाभ प्राप्त होगा.
मेष राशि: खाने पीने की वस्तुएं और मूंगा दान करें.
धनु राशि: सोना या सोने से निर्मित कोई भी वस्तु दान कर सकते हैं.
मिथुन राशि: ओढ़ने की वस्तुएं दान करने से लाभ मिलेगा.
कन्या राशि: कीमती वस्तुएं जैसे हीरा, जवाहरात, कोहिनूर आदि दान करें.
कर्क राशि: चावल, दही आदि दान करने से लाभ मिलेगा.
वृषभ राशि: सफेद वस्तुएं जैसे चांदी और चांदी से निर्मित कोई जैन आदि दान करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होगी
गुरु का दर्जा भगवान से भी ऊपर
हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शर्मा शास्त्री बताते हैं कि शास्त्रों में गुरु का दर्जा भगवान से भी ऊपर बताया जाता है. शास्त्रों में गुरु की महिमा अपार बताई गई है. परमात्मा के पास जाने का रास्ता भी गुरु ही बताते हैं, जिस कारण गुरु को भगवान से ऊपर का दर्जा दिया गया है. व्यक्ति को सदैव गुरु के निमित्त होकर उनकी पूजा, वंदना आदि करनी चाहिए. वह बताते हैं कि गुरु का सम्मान करने से व्यक्ति के जीवन में कोई दुख नहीं आते हैं. पंडित श्रीधर शर्मा शास्त्री बताते हैं कि अपने गुरु के मान सम्मान का ध्यान रखते हुए उन्हें भेंट स्वरूप वस्त्र, अच्छे-अच्छे फल, पीले रंग की मिठाई आदि श्रद्धा भक्ति भाव से देने पर गुरु प्रसन्न होते हैं, और जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद प्रदान करते हैं.
वह बताते हैं कि अपने गुरु के चरण स्पर्श करके श्री गुरु को कुछ भेंट स्वरूप दें. वही गुरु को राशि के अनुसार भी उपहार दे सकते हैं. अगर आप गुरु पूर्णिमा पर अपने आध्यात्मिक और शैक्षिक गुरु को कुछ भेंट स्वरूप देना चाहते हैं तो आप उन्हें श्रद्धा भक्ति भाव से उनके दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं दे सकते हैं.
.
Tags: Guru Purnima, Haridwar news, Local18, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 17:57 IST






