तूफान चला गया फोन का नेटवर्क? दूसरे ऑपरेटर से करें कनेक्‍ट, बहुत आसान है प्रोसेस

हाइलाइट्स

तूफान बिपरजॉय से कई जिले हुए प्रभावित
करीब 940 से ज्यादा गांवों की गई बिजली
मोबाइल नेटवर्क की इंस्टैंट पोर्टेबिलिटी की जा सकती है

नई दिल्ली. गुजरात में सरकार ने तूफान बिपरजॉय से प्रभावित जिलों में मोबाइल नेटवर्क की इंस्टैंट पोर्टेबिलिटी की अनुमति दी है. इससे प्रभावित जिलों में रह रहे यूजर्स को मोबाइल नेटवर्क को लेकर दिक्कत नहीं होगी. क्योंकि, इस सुविधा का फायदा उठाकर यूजर्स किसी भी नेटवर्क में स्विच कर सकेंगे. उन्हें किसी कंपनी के स्टोर पर जाना भी नहीं होगा.

सरकार ने गुजरात में बिपरजॉय से प्रभावित जिलों में इंस्टैंट मोबाइल नेटवर्क पोर्टेबिलिटी की सुविधा शुरू की है. इन जिलों में कच्छ, जामनगर, मोरबी, राजकोट, पोरबंदर, देवभूमि द्वारिका और जूनागढ़ के नाम शामिल हैं. ध्यान रहे यूजर्स इस सुविधा का लाभ 17 जून आधी रात तक ले सकेंगे.

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने लगी लड़की, गुरुग्राम के लड़के का दिमाग ‘हुआ बंद’, और उसके बाद…

ऐसे करें दूसरे नेटवर्क पर स्विच:

बिपरजॉय तूफान के दैरान लोगों को कनेक्ट रखने के लिए रियल-टाइम मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी एक्टिव कर दी गई है. ऐसे में यूजर्स को किसी सिम कार्ड विक्रेता कंपनी के पास जाने की जरूरत नहीं होगी. केवल कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

  • इसके लिए पहले यूजर्स को फोन की सेटिंग में जाना होगा.
    फिर सिम कार्ड सेटिंग को ओपन करना होगा.
    यहां आकर मोबाइल नेटवर्क को सेलेक्ट करना होगा.
    इसके बाद सेलेक्ट नेटवर्क मैनुअली पर क्लिक करना होगा.
    यहां यूजर्स को उस एरिया में मौजूद सभी नेटवर्क की लिस्ट मिल जाएगी. आप इनमें से किसी को भी चुन सकेंगे. भले ही आपके पास संबंधित कंपनी का सिम भी न हो.


बिपरजॉय को लेकर क्या है लाइव अपडेट:
फिलहाल गुजरात के तट से टकराने के बाद तूफान की रफ्तार कम हो गई है और ये राजस्थान की ओर बढ़ रहा है. गुजरात में इस तूफान के आने से काफी नुकसान हुआ है. इसका असर कच्छ-सौराष्ट्र समेत 8 जिलों में हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक करीब 940 से ज्यादा गांवों की बिजली चली गई है और बाढ़ और रास्ते बंद होने की वजह से 4600 ग्रामीण इलाकों का संपर्क टूट गया है.

Tags: Gujarat, Tech Knowledge, Tech news, Tech Tricks

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More