अंबावा गाव मे चंगाई सभा, केस दर्ज:चौकीदार की तहरीर पर एक नामजद सहित अन्य अज्ञात पर मुक़द्दमा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी…अंबावा गाव मे चंगाई सभा, केस दर्ज:चौकीदार की तहरीर पर एक नामजद सहित अन्य अज्ञात पर मुक़द्दमा, लालच देकर भोले भाले लोगो का धर्म परिवर्तन कराये जाने का आरोप

कौशांबी। मंझनपुर के अंबावा पश्चिम गाव मे बिना परमिशन के चंगाई सभा करना युवक को महगा पड़ गया। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर आरोपी युवक सहित गाव के कई अन्य लोगो के खिलाफ अज्ञात मे मुक़द्दमा दर्ज कर लिया है। आरोप है युवक गाव के भोले भाले अनुसूचित जाति के लोगो को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराये जाने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने मामले की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर कानून कार्यवाही शुरू कर दी है।

मंझनपुर थाना के अंबावा गाव के चौकीदार देव नारायण पुत्र राम आधार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गाव मे रहने वाला राजकुमार सरोज पुत्र बैजनाथ उर्फ टिकई गाव मे लोगो कि बीमारी ठीक करने के बहाने चंगाई सभा का आयोजन करता है। चंगाई सभा मे गाव के भोले भाले और गरीब लोगो को रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। बदले मे चंगाई सभा का आयोजन करने वाले लोग आरोपी राजकुमार को रुपये देते है। चौकीदार देव नारायण के मुताबिक गाव मे चंगाई सभा की चर्चा आम हो गई तो उसने पुलिस को शिकायत कर कानूनी कार्यवाही कि मांग की है।

इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया, अंबावा गाव के चौकीदार से मिली तहरीर के आधार पर एक नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत मुक़द्दमा दर्ज किया गया है। आरोपी राजकुमार की गिरफ्तार कर जल्द विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें