
अभिलाष मिश्रा/इंदौर. इंदौर का सराफा अपने मशहूर खानपान के लिए फेमस है. आजकल इंदौर का सराफा अपने फास्ट फूड के लिए ज्यादा मशहूर हो गया है. सराफा बाजार में एक ऐसी दुकान है जो कि 65 साल पुरानी है और जय बजरंग स्वीट की इस दुकान की मिठाईयां दूर-दूर तक मशहूर हैं. इस दुकान में गुलाब जामुन, काला जामुन, शाही रबड़ी, कलाकंद से लेकर मूंग का हलवा तक बनाया जाता है. हर एक मिठाई की काफी डिमांड है.
65 साल पहले हुई थी शुरूआत
बता दें कि आजकल सराफा बाजार और सराफा चौपाटी अपने फास्ट फूड के लिए जानी जाने लगी है.पर पुराने समय में सराफा बाजार की चौपाटी अपने पारंपरिक खानपान और स्वादिष्ट और लजीज मिठाइयों के लिए भी जानी जाती थी. दुकान के संचालक राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस दुकान की शुरुआत लगभग 65 साल पहले मेरे पिता घनश्याम पहलवान ने की थी.
25-30 सालों से लगातार आ रहे ग्राहक
घनश्याम पहलवान खुद पहलवानी करते थे. एक जमाने में वे इंदौर और क्षेत्र के जाने-माने पहलवान हुआ करते थे. यही कारण है कि वे अपने पारंपरिक खानपान को ज्यादा महत्व देते थे और साथ ही अजीविका के साधन के लिए उन्होने इस दुकान की शुरुआत की. दुकान काफी पुरानी हो चुकी है इसलिए बहुत से ऐसे भी ग्राहक दुकान में आते हैं जो कि लगातार 25 या 30 सालों से आ रहे हैं.
450 रुपए किलो है मूंग का हलवा
उन्होंने बताया कि हमारे यहां अलग-अलग वैरायटी की मिठाइयों के अलग अलग रेट हैं रबड़ी 450 रुपए, कलाकंद 450 रुपए, मूंग का हलवा 450 रुपए प्रति किलोग्राम और गुलाब जामुन 300 रुपए प्रति किलोग्राम है.हमारे यहां का मूंग हलवा काफी फेमस है क्योंकि हमें इसमें काफी मेहनत भी रहती है.सबसे पहले मूंग दाल को भिगोकर रखते हैं. जिसके बाद देसी घी में मिलाकर यह शानदार हलवा तैयार किया जाता है. सभी लोगों को हमारी दुकान की मिठाइयां जरूर पसंद आती हैं. बड़ी संख्या में लोग हमारी दुकान में रोज आते हैं.
.
Tags: Food 18, Indore news, Local18, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 23:13 IST






