
कैनबरा. संसद भवन किसी भी देश के लोकतंत्र का आत्मा होता है. यहां, देश के हिट कई बड़े फैसले लिए जाते हैं. यहां सांसद जनता द्वारा चुन कर उनके प्रतिनिधि के रूप में चुनकर आते हैं. लेकिन किसी भी देश के लिए शर्म की बात होगी जब इस पवित्र भवन पर कोई प्रतिनिधि ही ये आरोप लगाए की उसका यहां यौन शोषण (Sexual Harassment) हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के संसद भवन फ़िलहाल इसी आरोप से शर्मसार है.
संसद भवन में रोने लगी महिला सांसद
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के महिला सांसद लिडिया थोर्पे जनप्रतिनिधियों से भरे संसद भवन में रो-रो कर अपने साथी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. उन्होंने रोते हुए कहा कि जब भी उन्होंने जुर्म के खिलाफ आवाज उठानी चाही तब उन्हें डरा धमका कर उन्हें चुप करा दिया गया. उनकी रोती हुई तस्वीर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है.
उत्पीड़न के बारे में डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलियाई सांसद लीडिया थोर्प ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि ये भवन महिलाओं के काम करने के लिए सेफ नहीं है. उन्होंने अपने भाषण में यौन उत्पीड़न के बारे पूरा विस्तार से बताया है. उन्होंने कहा कि उनके ऊपर गंदी टिप्पणियां की गई, एक बार सीढ़ियों पर घेरकर गलत तरीके से छुआ गया. लीडिया ने अपने साथी सांसद डेविड वैन के खिलाफ ये आरोप लगाए गए हैं. हालांकि, वान ने आरोप को ख़ारिज कर दिया है. वहीं, लिबरल पार्टी ने वान को सस्पेंड कर दिया है.
ये भी पढ़ें- ‘बिपरजॉय’ मचाने लगा है तबाही, तेज हवाओं से उखड़े पेड़, IMD ने बताया- कितना है खतरनाक
Lidia Thorpe claims she was ‘inappropriately touched’ in stairwell. Hear what she had to say! pic.twitter.com/6cgYSlzfBJ
— Clown Down Under (@clowndownunder) June 15, 2023
.
Tags: Australia, Australia news
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 00:26 IST






